{"_id":"6686b04d6dd84864ec09e23f","slug":"brother-in-law-raped-the-girl-who-reached-the-wedding-ceremony-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-118975-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शादी समारोह में पहुंची युवती से बहनोई के भाई ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शादी समारोह में पहुंची युवती से बहनोई के भाई ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
विरोध पर पीड़िता के माता-पिता को दी गालियां, जान से मारने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। बहनोई के घर शादी समारोह में गई युवती से बहनोई के भाई ने दुष्कर्म किया। सूचना पर पहुंचे माता-पिता गालियां दीं और कानूनी कार्रवाई करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
एक युवती ने बताया कि तीन जुलाई को माता-पिता के साथ बहनोई के घर शादी समारोह में गई थी। बुधवार रात साढ़े 11 बजे उसके माता-पिता उसे छोड़कर घर चले आए। युवती ने बताया कि रात 12 बजे बहनोई के घर ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में कपड़े बदलने गई। इसी दौरान बहनोई के भाई ने जबरदस्ती कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना की सूचना उसने रात को ही माता-पिता और बहनोई को दी। माता-पिता ने रात को ही बहनोई के घर पहुंचकर घटना पर नाराजगी जाहिर की। आरोप है कि आरोपी के माता-पिता ने उसके माता-पिता को गालियां दी और कानूनी कार्रवाई करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जिस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया जा रहा है वह नाबालिग है।