फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Brother died in an accident before sister's doli was lifted

Pilibhit News: बहन की डोली उठने से पहले भाई की हादसे में मौत

Mon, 12 Jun 2023 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Brother died in an accident before sister's doli was lifted
बीसलपुर। बहन के वैवाहिक समारोह के लिए खरीदारी कर बरात घर जा रहे गांव बकैनिया दीक्षित निवासी अहिवरन लाल (30) पुत्र महेंद्रपाल की रविवार देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई। घर वाले अहिवरनलाल की मौत की खबर रात भर छिपाए रहे। उन्होंने बहन काे इस बारे में नहीं बाताया।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली के गांव बकैनिया दीक्षित निवासी महेंद्रपाल ने बताया कि रविवार को गांव बिहारीपुर हीरा के पास एक बरात घर में उनकी पुत्री किरन की शादी थी। उनका बेटा अहिवरनलाल बीसलपुर से जरूरी सामान खरीदकर बाइक से बरात घर जा रहा था। बिहारीपुर हीरा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर वह गंभीर घायल हो गया। हादसा होने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर बीसलपुर की ओर भाग गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वैवाहिक समारोह में कोई व्यवधान न पड़े इसलिए परिवार वाले अहिरवरनलाल की मौत की खबर छिपाए रहे। उन्होंने किरन को बताया कि अहिवरनलाल के चोट आई है। वह जिला अस्पताल में भर्ती है। सोमवार को वह घर आ जाएगा। इस दौरान बिना किसी नाच-गाने के साधारण तरीके से शादी संपन्न हुई। परिवार वालों ने किरन को अब तक अहिरवरनलाल की मौत के बारे में नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed