{"_id":"e3f6e506aeb9f92cdfc8f790aa52befa","slug":"broadgauge-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":" ब्रॉडगेज के लिए पहुंचने लगे स्लीपर और गिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रॉडगेज के लिए पहुंचने लगे स्लीपर और गिट्टी
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 19 Mar 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत से मैलानी तक ब्रॉडगेज के लिए पूरनपुर में निर्माण कंपनी का कार्यालय बनाया गया है। निर्माण कंपनी की ओर से पूरनपुर, माला, दुधियाखुर्द, सेहरामऊ में रेलवे स्टेशन भवन का निर्माण शुरू कर दिया गया है। बनने वाले दस पुलों में से प्रसादपुर हॉल्ट के पास पुल निर्माण तेजी से हो रहा है। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि पीलीभीत से मैलानी के बीच दस पुल बनने हैं। माला, शाहगढ़ सहित तीन स्थानों पर बड़े पुलों का निर्माण होगा। इसमें माला और शाहगढ़ में रेलवे की भूमि जो वन विभाग को दी गई थी, उसको पुल निर्माण को वापस लेने को पत्राचार पहले ही शुरू कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अगले अक्तूबर में ब्लॉक मिलने की आशंका है। इसको लेकर लाइन के लिए गिट्टी और स्लीपर मंगवाने शुरू कर दिए गए हैं। बृहस्पतिवार को चार ट्रक स्लीपर पूरनपुर में उतरवाए गए हैं। जल्द ही अन्य स्थानों पर भी स्लीपर और गिट्टी उतरवाई जाएगी, ताकि उसको बार-बार इधर-उधर ले जाने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन