फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   brave

कंचनजंगा फतेह कर लौटे सत्यदीप ने अनुभव सुनाकर किया रोमांचित

Wed, 18 May 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
brave
कंचनजंगा फतेह कर घर वापस लौटे सत्यदीप का किया गया स्वागत। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। हिंदुस्तान की सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा फतेह कर लौटे सत्यदीप गुप्ता घर पहुंचे। उन्होंने अपने अनुभव लोगों को सुनाकर रोमांचित कर दिया। सत्यदीप की इच्छा अगले साल एवरेस्ट फतेह करने की है।
विज्ञापन

नगर की सरवनपुरी कॉलोनी निवासी राधाकृष्ण गुप्ता और मीना गुप्ता एडवोकेट के पुत्र सत्यदीप ने नौ मई को सुबह 9 बजकर 6 मिनट पर कंचनजंगा चोटी पर तिरंगा फहराया था। घर लौटे सत्यदीप ने परिवार और करीबियों को अपने अनुभव सुनाकर रोमांचित कर दिया। उन्होंने बताया कि सौ मीटर दूरी रहने पर इतना थक गए थे कि लग रहा था कि चोटी फतेह नहीं कर पाएंगे। गाइड ने हौसला बढ़ाया। इस दौरान हैदराबाद निवासी उसके दोस्त भरत जो चोटी फतेह कर लौट रहा था, उसने बोला कि मन को नियंत्रित करो। सत्यदीप ने बताया कि अब अगले साल एवरेस्ट फतेह करने की इच्छा है। घर पहुंचे सत्यदीप का ज्योति सचदेवा, सुमित सचदेवा, मनोज मिश्रा, अजीव मिश्र, सच्चिदानंद वर्मा, इंदुधर दीक्षित, रोनाल्ड परेरा, रिंकू खंडेलवाल आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed