फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Boy dies under suspicious circumstances in Noida

Pilibhit News: बालक की नोएडा में संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 03 Oct 2026 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 03 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Boy dies under suspicious circumstances in Noida
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चुर्रासकतपुर। गांव चुर्रासकतपुर के एक बालक की नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।


गांव निवासी पातीराम ने बताया कि उनका परिवार रोजगार के सिलसिले में नोएडा के सेक्टर-62, हबीबपुर क्षेत्र में रह रहा था। परिवार के सदस्य एक कंपनी में काम करते हैं। उनका 12 वर्षीय इकलौता पुत्र आशीष 30 सितंबर को सुबह कक्षा छह की परीक्षा देने के लिए घर से निकला था। परीक्षा देने के बाद वह करीब 10 बजे वापस कमरे पर लौट आया। घर में उसे समय कोई नहीं था। परिवार के अन्य सदस्य ड्यूटी पर चले गए थे। शाम करीब पांच बजे जब परिजन ड्यूटी से वापस कमरे पर पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे में आशीष का शव रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार आशीष के शव पर चोटों के निशान थे। परिजनों का आरोप है कि आशीष के साथ पहले मारपीट की गई और इसके बाद उसे फंदे पर लटका दिया गया। मामले की तहरीर अज्ञात के विरुद्ध उसी दिन क्षेत्रीय थाने में दी गई l पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद बृहस्पतिवार को देर शाम शव परिजनों को सौंप दिया। शव आते ही घर में कोहराम मच गया। शुक्रवार को दोपहर बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के पिता पातीराम, मां गुड्डी देवी, बहन मोहिनी, पारुल, सृष्टि और बबली का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सीओ राहुल पांडेय का कहना है कि घटना नोएडा की है, ऐसे में वहीं की पुलिस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed