फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Books of class one and two did not arrive

Pilibhit News: नहीं आईं कक्षा एक और दो की किताबें

Mon, 08 Apr 2024 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Books of class one and two did not arrive
पीलीभीत। नए सत्र के पहले दिन कक्षा तीन से आठ तक के ही सभी विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें वितरित करने का दावा खोखला निकला तो कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों को भी पाठ्य पुस्तकें नहीं मिल पाईं।
विज्ञापन


कक्षा तीन से आठ तक विद्यार्थियों के लिए पहले चरण में 12 लाख पुस्तकों के वितरण के बाद दूसरे चरण में शेष विद्यार्थियों के लिए 3.50 लाख पाठ्य पुस्तकों की खेप जिले में पहुंची है। कमेटी की ओर से सोमवार को इनका सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन


बेसिक स्कूलाें में नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही बच्चों को नई किताबें देने के आदेश थे। इसी क्रम में मार्च में 12 लाख पुस्तकें जिले में आ गईं थीं। सत्यापन होने के बाद स्कूलों में इनका वितरण करा दिया गया। करीब 10 प्रतिशत छात्रों के लिए पुस्तकों की खेप और आनी शेष थी। इसकी डिमांड भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नया सत्र शुरू होने पर कुछ स्कूलों में पुस्तक न पहुंचने से बच्चे पुरानी किताबों से ही पढ़ रहे थे। दावा किया जा रहा है कि अब शेष विद्यार्थियों के लिए भी 3.50 लाख पुस्तकों की खेप भेज दी गई हैं।

.........

कक्षा एक और दो के लिए स्पष्ट नहीं हो सके निर्देश

इस बार कक्षा एक और दो में एनसीईआरटी की पुस्तकों से पढ़ाया जाना है। इसके चलते इन कक्षाओं की पुस्तकों को नहीं भेजा गया है। पुस्तकों को लेकर अभी मामला जहां का तहां लटका हुआ है। ऐसे में छात्रों को या तो मौखिक गिनती पहाड़ा सिखाया जा रहा है या फिर पुरानी पुस्तकों से पढ़ाई हो रही है।


—————
पुरानी किताबों से पढ़ाई कर रहे बच्चे

बिलसंडा। नगर के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय-एक में कुल 345 बच्चे पंजीकृत हैं। शुक्रवार को कक्षा दो के छात्र पुरानी किताबों से पढ़ाई करते मिले। स्कूल के प्रधानाध्यापक उमेश मिश्रा ने बताया कि कक्षा तीन, चार और पांच के छात्र-छात्राओं को पुस्तकों का वितरण किया जा चुका है। कक्षा एक और दो के छात्रों को किताबें नहीं मिली हैं। वहीं जादोपुरनथा के सरकारी स्कूल में भी कक्षा एक- दो की किताबें उपलब्ध नहीं थीं। संवाद



-

कक्षा तीन से आठ तक शेष पुस्तकों की खेप भी उपलब्ध हो गई है। सत्यापन के बाद इनका वितरण कराया जाएगा।

- अमित कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed