फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bolero rammed into tractor-trolley, youth killed, nine injured

Pilibhit News: ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुसी बोलेरो, युवक की मौत, नौ घायल

Wed, 13 Mar 2024 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bolero rammed into tractor-trolley, youth killed, nine injured
बीसलपुर। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर जसौली के पास मंगलवार को मध्यरात्रि के बाद करीब एक बजे तेज रफ्तार बोलेरो गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुस गई। टक्कर लगने से गन्ना भरी ट्रॉली पर बैठे बीसलपुर के गांव मिगोना निवासी 28 वर्षीय शामीन की गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो में सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव मिगोना निवासी मोहम्मद यासीन ने बताया कि वह मंगलवार की रात करीब एक बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली में गन्ना भरकर बरखेड़ा चीनी मिल ले जा रहे थे । ट्रैक्टर वह खुद चला रहे थे। पुत्र शामीन ट्रॉली पर बैठा था। पीलीभीत मार्ग पर गांव जसौली के पास पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने ट्राॅली में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

ट्रॉली पर बैठे शामीन उछलकर नीचे गिरा और मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार सभी नौ लोग थाना बरखेड़ा के गांव अधकटा निवासी कृष्णपाल, काशीराम, उनकी पत्नी नन्ही देवी, पुत्री गुड़िया, जसवंत, प्रिया, अभिषेक, पुष्पा, आयुष और बोलेरो चालक थाना बरखेड़ा के गांव कांजरबोझी निवासी शेर सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी घायल एक ही परिवार के हैं। यह लोग बीसलपुर के एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद वापस घर जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर सभी काे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मृतक के पिता मोहम्मद यासीन, मां साजरीन बेगम, बहन अनीशा आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
00
कार हादसे में घायल बालक की इलाज के दौरान मौत



बरखेड़ा। चार दिन पहले बरखेड़ा-बीसलपुर मार्ग पर पतरासिया के पास कार की टक्कर से घायल हुए तीन बच्चों में एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन, उसका बरेली के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे।




रविवार को सुबह करीब 9:30 बजे बीसलपुर की ओर से आ रही तेज कार ने गांव पतरसिया के पास गांव के ही तीन बच्चों रोहित (7), सुधीर (8) व सुरजीत (6) को चपेट में ले लिया था। हादसे के बार कार भी सड़क किनारे खाई में पलट गई। गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को परिजन निजी वाहन से पीलीभीत ले गए। जबकि एक बच्चे को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद बरखेड़ा लाया गया। जहां से उसे पीलीभीत रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल सुधीर पुत्र लीलाधर का बरेली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। बालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed