फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bol Bam-Bam reverberated in the pagodas amidst the rain

Pilibhit News: बारिश के बीच शिवालयों में गूंजा बोल बम-बम

Mon, 04 Aug 2025 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bol Bam-Bam reverberated in the pagodas amidst the rain
कांवड़ लेकर गौरीशंकर मंदिर पहुंचते कांवड़िया। संवाद
पीलीभीत। सावन के अंतिम सोमवार को बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच शिवालयों में बोल बम-बम का जयकारा गूंजा। भक्तों ने बेलपत्र, फूल-फल, भांग-धतूरा, गंगा जल और दूध अर्पित कर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। कांवड़ियों ने शहर के गौरीशंकर मंदिर, पूरनपुर क्षेत्र के इकोहत्तर नाथ मंदिर, बरखेड़ा और बीसलपुर के मंदिरों में भोलेबाबा का जलाभिषेक किया। समाजसेवियों ने जगह-जगह कांवड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


शहर के गौरीशंकर मंदिर में सुबह चार बजे से ही भक्तों की कतार लग गई। बारिश भी भक्तों की आस्था नहीं डिगा सकी। भक्त भोले बाबा का जयकारे लगाते हुए लाइन में लगे रहे। मंदिर में विधि-विधान से भोलेनाथ की आराधना की। कांवड़ियों ने बदायूं के कछला घाट और हरिद्वार से गंगा जल लाकर भोले बाबा का जलाभिषेक किया। अर्धनारीश्वर, दुग्धेश्वर व अन्य शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्ति के इस महासंगम में बारिश भक्तों के लिए शिव आशीर्वाद बनकर बरसी। शिवालयों में रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप, कीर्तन और भजन संध्या का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद दिखी।
विज्ञापन

दियोरिया। ग्राम नूरानपुर में श्री रुद्राभिषेक कार्यक्रम दोपहर एक बजे से शुरू हुआ। गोरक्ष पीठ आश्रम नूरानपुर के शिव मंदिर के महंत हनुमान नाथ योगी महाराज के सानिध्य में अंकुर गुप्ता ने अनुष्ठान किया। शिव मंदिर में बिलसंडा निवासी पंडित अरविंद कुमार शर्मा ने रुद्राभिषेक संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरिया। कछला घाट से गंगा जल लेकर लौटे शिव भक्तों ने सोमवार को बम-बम भोले के जयकारों का उद्घोष करते हुए शिवालयोंं में जलाभिषेक किया। ग्राम तुमड़िया से दर्जनों शिव भक्त गंगा जल लेने के लिए कछला घाट गए थे। वापस लौटने पर शिव भक्तों का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। भक्तों में शिव मंदिर के पुजारी बाबा भूतनाथ, अमित कुमार, पवन कुमार, धर्मेंद्र, राजन, सुनील ताराचंद, शिवम, किशन लाल, जगदीश, शेरा सहित दर्जनों शिव भक्त शामिल रहे।
घुंघचाई। बाबा इकोत्तरनाथ मंदिर पर सुबह से ही शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को फल, फूल, नैवेद्य, भांग, धतूरा, बेलपत्र आदि अर्पित किया। कांवड़ियों ने भी मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। राष्ट्रीय बजरंग दल की जलाभिषेक बाइक यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद रहे। इस दौरान भक्तों को फल वितरण किया गया।




कांवड़ियों ने गुलेश्वर नाथ मंदिर में गंगा जल से किया जलाभिषेक
बीसलपुर। कांवड़ियों ने गुलेश्वर नाथ मंदिर में गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक किया। इस मंदिर के पास श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पालिका प्रशासन ने शिविर लगाया। विधायक विवेक वर्मा ने मंदिर परिसर में कांवड़ियों को फल बांटे। सपा नेता दिव्या गंगवार और समाजसेवी चौधरी प्रदीप पटेल ने कांवड़ियों को जलपान कराया। कांवड़ यात्रा वाले मार्गों पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कुछ लोगों ने बरेली मार्ग के भड़रिया मोड पर कांवड़ियों को मिल्क बादाम बांटा। मिल्क बादाम बांटने वालों में राजू बाजपेयी, मनोज दीक्षित, रवि पांडेय, शालू शुक्ला, रवि त्रिवेदी, राजा शुक्ला आदि शामिल रहे। संवाद



भारतीय बजरंग दल की बाइक जलाभिषेक यात्रा का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

- मुस्लिम बाहुल गांव से जलाभिषेक यात्राएं निकलने को लेकर पुलिस-प्रशासन रहा अलर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। भारतीय बजरंग दल की जलाभिषेक यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जलाभिषेक यात्रा में बाइक सवार श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पूर्व में गांव शेरपुर कलां से जलाभिषेक यात्रा न निकलने देने की धमकी को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा।
यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालु कोतवाली मार्ग के एक बरात घर में एकत्र हुए। यहां से बम-बम भोले के जयघोष के साथ जलाभिषेक यात्रा शुरू हुई। यात्रा में भारतीय बजरंग दल के विवेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, धनंजय मिश्रा, भाजपा नेता प्रफुल्ल मिश्रा, हर्ष प्रधान, संजय पांडेय के साथ दर्जनों बाइक सवार पीत वस्त्र पहने भगवान भोले के जयघोष और भजनों पर थिरकते चल रहे थे।
जलाभिषेक यात्रा में कुछ श्रद्धालु तलवारें भी लहराते चल रहे थे। स्टेशन मार्ग, शेरपुर मार्ग, धनाराघाट मार्ग, शेरपुरकलां होकर जलाभिषेक यात्रा शारदा नदी के धनाराघाट पहुंची। यहां से श्रद्धालुओं ने जल भरा। इसके बाद जलाभिषेक यात्रा शेरपुरकलां, नगर में होकर बंडा के सुनासरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए रवाना हो गई।
जलाभिषेक यात्रा का पुरानी तहसील परिसर के समीप प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना, सर्वेश गुप्ता, उमाशंकर सक्सेना, सुशील सक्सेना, उपेंद्र भारती, विष्णु वर्मा, विवेक त्रिवेदी आदि वकीलों ने स्टेशन चौराहा पर प्रांतीय व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, संजीव गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल, कमल आदि व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सोमवार के आखिरी सोमवार को लेकर गांव महादिया से भी बाइक जलाभिषेक यात्रा निकाली गई।



शेरपुरकलां में मुख्य मार्ग की बंद करा दी गईंं दुकानें
पूरनपुर। जलाभिषेक यात्रा मुस्लिम बाहुल गांव शेरपुर से होकर निकली और इसी रास्ते से लौटी। शेरपुरकलां से जलाभिषेक यात्रा न निकलने देने की धमकी भी इंस्ट्राग्राम पर भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा को दी गई थी। ऐसे में शेरपुरकलां से निकलने वाली जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। जलाभिषेक यात्रा के दौरान शेरपुरकलां में मुख्य मार्ग की दुकानों को बंद करा दिया गया। पुलिस ने एक दिन पहले रविवार को जलाभिषेक यात्रा को लेकर शेरपुरकलां में रूट मार्च किया था। संवाद

कांवड़ लेकर गौरीशंकर मंदिर पहुंचते कांवड़िया। संवाद

कांवड़ लेकर गौरीशंकर मंदिर पहुंचते कांवड़िया। संवाद

कांवड़ लेकर गौरीशंकर मंदिर पहुंचते कांवड़िया। संवाद

कांवड़ लेकर गौरीशंकर मंदिर पहुंचते कांवड़िया। संवाद

कांवड़ लेकर गौरीशंकर मंदिर पहुंचते कांवड़िया। संवाद

कांवड़ लेकर गौरीशंकर मंदिर पहुंचते कांवड़िया। संवाद

कांवड़ लेकर गौरीशंकर मंदिर पहुंचते कांवड़िया। संवाद

कांवड़ लेकर गौरीशंकर मंदिर पहुंचते कांवड़िया। संवाद

कांवड़ लेकर गौरीशंकर मंदिर पहुंचते कांवड़िया। संवाद

कांवड़ लेकर गौरीशंकर मंदिर पहुंचते कांवड़िया। संवाद

कांवड़ लेकर गौरीशंकर मंदिर पहुंचते कांवड़िया। संवाद

कांवड़ लेकर गौरीशंकर मंदिर पहुंचते कांवड़िया। संवाद

कांवड़ लेकर गौरीशंकर मंदिर पहुंचते कांवड़िया। संवाद

कांवड़ लेकर गौरीशंकर मंदिर पहुंचते कांवड़िया। संवाद

कांवड़ लेकर गौरीशंकर मंदिर पहुंचते कांवड़िया। संवाद

कांवड़ लेकर गौरीशंकर मंदिर पहुंचते कांवड़िया। संवाद

कांवड़ लेकर गौरीशंकर मंदिर पहुंचते कांवड़िया। संवाद

कांवड़ लेकर गौरीशंकर मंदिर पहुंचते कांवड़िया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed