फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Body of teenager found hanging from a tree in BSA office premises

Pilibhit News: बीएसए कार्यालय परिसर में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव

Sun, 10 Dec 2023 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Body of teenager found hanging from a tree in BSA office premises
मृतक सौरभ ।
- माता-पिता की पूर्व में ही चुकी है मौत
विज्ञापन

- कुछ दिन पूर्व ही हुई थी बहन की शादी

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। रुद्रपुर (उत्तराखंड) के किशोर का शव शनिवार सुबह बीएसए कार्यालय परिसर में लगे पेड़ से लटका मिला। काफी प्रयास के बाद पुलिस शव की शिनाख्त करा सकी। पुलिस आत्महत्या मान रही, साथ ही इस संबंध में कारणों को भी तलाश रही है।
बरेली के मोहल्ला छोटी बिहार के रहने वाले दीपक ने बताया कि रुद्रपुर के कस्बा लालपुर के मोहल्ला रमेशपुरा निवासी सौरभ (17) उसका मौसेरा भाई है। मौसा-मौसी की कई साल पहले मृत्यु हो जाने के बाद उनके चारों बच्चों में कुलदीप व नेहा उसके पास बरेली में रहते हैं, जबकि सिमरन नई बस्ती में नाना-नानी के पास रहती थी। सौरभ कभी भी कहीं भी रह जाता था।
विज्ञापन

आठ नवंबर को बहन सिमरन की शादी करने के बाद सौरभ नई बस्ती में नानी के पास ही रुका हुआ था। बुधवार को लालपुर स्थित अपने घर गया था। यहां से शुक्रवार की शाम कही जाने के बात कहकर निकल गया। इसके बाद उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह उसका शव बीएसए कार्यालय परिसर में एक पेड़ पर पेटी बांधने वाली सफेद प्लास्टिक की डोरी से लटका मिला। सुबह होने पर लोगों ने पेड़ पर शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो जेब से बहेड़ी से इज्जतनगर तक का रेलवे का टिकट ही मिल सका।
पुलिस आत्महत्या मान रही है, साथ ही इस संबंध में कारणों को भी तलाश रही है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि किशोर के नाम संपत्ति थी जिस कारण उसकी हत्या की गई है।

-
हाथ पर गुदा था कल्लू वाल्मीकि का लड़का
पुलिस को शव की शिनाख्त कराने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। किशोर के हाथ पर ‘कल्लू वाल्मीकि का लड़का’ गुदा था। यह देखकर पुलिस ने वाल्मीकि समाज के लोगों को बुलाया। उन्होंने अपने-अपने ग्रुपों में वीडियो डाला। करीब तीन घंटे बाद बरेली के रिश्तेदार दीपक ने शव की शिनाख्त की तब पुलिस ने राहत की सांस ली।
--
किशोर का शव पेड़ से लटका मिला था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता सामने आ सकेगी।
- नरेश त्यागी, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed