फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Body of missing youth found in Katna River

Pilibhit News: कटना नदी में मिला लापता युवक का शव

Sat, 22 Aug 2026 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Body of missing youth found in Katna River
बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्लाह खान  जनूबी में गमगीन बैठे मृतक के परिजन संवाद
बाजार जाने की बात कहकर 19 अगस्त को घर से निकला था, डूबने से मौत की आशंका
विज्ञापन

बीसलपुर। खननका और धिमरपुरा गांव के बीच कटना नदी में शुक्रवार सुबह 32 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस ने उसकी पहचान बीसलपुर नगर के मोहल्ला हबीबुल्लाह खान जनूबी निवासी 32 वर्षीय युवक मोहम्मद उमर उर्फ अल्लाह रक्खे के रूप की। वह तीन दिनों से लापता चल रहा था। पुलिस फिलहाल पानी में डूबने से युवक की मौत की आशंका जता रही है। हालांकि युवक नदी तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।
मोहल्ला हबीबुल्लाह खान जनूबी निवासी मैंराजन बेगम ने बताया कि उनका इकलौता अविवाहित पुत्र मोहम्मद उमर उर्फ अल्लाह रक्खे (32) 19 अगस्त को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश के बाद भी युवक का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने खननका और धिमरपुरा के बीच कटना नदी में एक युवक का शव बरामद किया। सूचना मिलने पर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव मिलने की जानकारी पर आसपास के क्षेत्र में भीड़ जुट गई। मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंचे और परिजनों ने शव की पहचान मोहम्मद उमर के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शव पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं थी और उन्होंने युवक की हत्या की आशंका भी नहीं जताई है। परिजनों के मुताबिक, मोहम्मद उमर अक्सर कई-कई दिन तक घर से गायब रहता था। वह कोई काम नहीं करता था और घूमता रहता था।

सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या जांच में युवक की मौत पानी में डूबने से होने की आशंका है। युवक कटना नदी तक कैसे पहुंचा, इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। संवाद

बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्लाह खान  जनूबी में गमगीन बैठे मृतक के परिजन संवाद

बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्लाह खान  जनूबी में गमगीन बैठे मृतक के परिजन संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed