{"_id":"6a158a8a19b5b9655c08392f","slug":"body-of-man-was-found-hanging-from-a-tree-in-pilibhit-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका
Tue, 26 May 2026 05:27 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 26 May 2026 05:27 PM IST
सार
पीलीभीत के गजरौला इलाके में एक युवक का शव मंगलवार को बाग में पेड़ पर लटका मिला। पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। युवक नशे का आदी था।
विज्ञापन
मौके पर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम घियौना में मंगलवार सुबह आबादी के निकट बाग में युवक का शव लटकता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर गांव के प्राइमरी स्कूल के निकट स्थित बाग में आम के पेड़ पर पड़ी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम पिपरिया भजा के मजरा घियौना निवासी हरीशंकर 22 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश मजदूरी करता था। उसके परिवार में बड़ा भाई अरविंद और दो विवाहित बहनें भी हैं। मंगलवार सुबह हरीशंकर घर से निकला और कुछ देर बाद गांव के निकट बाग में आग के पेड़ पर उसका चुन्नी के सहारे फंदे से लटका मिला। बाग के निकट पहुंचे ग्रामीणों ने जब शव देखा तो तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
नशे का आदी था युवक
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक अविवाहित था। घटना की सूचना पर थाना गजरौला पुलिस, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। जांच में सामने आया कि युवक नशे का आदी था। पूर्व में गांव के ही एक युवक से उसका मामूली झगड़ा हुआ था। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। मौत के बाद मृतक की मां चंपा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।