{"_id":"69bc3922eef8012de807c092","slug":"body-of-a-young-man-visiting-his-maternal-home-found-hanging-from-a-tree-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-155762-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ननिहाल आए युवक का शव पेड़ से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ननिहाल आए युवक का शव पेड़ से लटका मिला
विज्ञापन
मृतक पिंकू फाइल फोटो
बरखेड़ा। गांव अर्सियाबोझ ननिहाल में आए शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर निवासी 22 वर्षीय पिंकू का शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पता चला तो परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। बताया गया कि युवक मामा की बाइक लेकर मेला गया था। मेले में बाइक चोरी होने के बाद वह लापता हो गया। सुबह उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार किया और युवक का शव लेकर गांव चले गए।
थाना कांट के गांव दिलावरपुर निवासी पिंकू पुत्र वीरेंद्र कुमार मंगलवार की दोपहर अपने मामा के घर मेहमानी में गांव अर्सियाबोझ आया था। बुधवार को अपने मामा रामनरेश की बाइक लेकर दियोरिया थाना क्षेत्र के इलाबांस देवल मंदिर परिसर में चल रहा मेला देखने चला गया। मेले में बाइक चोरी हो गई। वह काफी देर तक बाइक तलाशता रहा, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
शाम करीब सात बजे पिंकू ने अपनी बहन नेहा से फोन पर बात की और बाइक चोरी होने की जानकारी दी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। किसी अनहोनी की आशंका में परिजन उसकी खोज में अर्सियाबोझ आ गए। उन्होंने इलाबांस के आसपास खोजबीन की। बृहस्पतिवार सुबह लगभग पांच बजे ग्रामीणों ने अर्सियाबोझ से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित उसके मामा के आम के बाग में पेड़ पर प्लास्टिक की पतली रस्सी के फंदे से पिंकू का शव लटकता देखा। इसकी सूचना परिजन को दी गई।
विज्ञापन
बहन नेहा ने आशंका जाहिर की हैै कि मोटरसाइकिल चोरी हो जाने के बाद डांट के डर से उसके भाई ने आत्महत्या कर ली होगी। सूचना पर पुलिस मौके पर गई, लेकिन परिजन ने प्रार्थनापत्र देने या किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। परिजन शव लेकर अपने गांव दिलावरपुर चले गए। पुलिस गुम हुई मोटरसाइकिल की तलाश कर रही है।
कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव
बरखेड़ा। गांव नरायनपुर निवासी देवेंद्र कुमार का शव घर के कमरे में छत के कुंडे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और परिजनों से जानकारी जुटाई। प्रथम दृष्टया जांच में मामला आत्महत्या का पाया गया।
गांव नरायनपुर निवासी गोविंद ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई देवेंद्र कुमार (40) पुत्र सुरेश गंगवार बुधवार की रात शराब पीकर घर आया। वह काफी देर तक शोर शराबा करता रहा। इसके बाद अपने कमरे में चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे देखा कि कमरे में छत के कुंडे पर साड़ी के फंदे से उसका शव लटक रहा था। मृतक देवेंद्र ट्रक चालक था। उसका विवाह नहीं हुआ था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया के परिवार की तरफ से पोस्टमाॅर्टम न कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया था, इस पर शव उन्हें सौंप दिया गया। प्रथम दृष्टया जांच में मामला आत्महत्या का पाया गया। संवाद