{"_id":"223474b80c6c1dbe7ba4688e85c230d6","slug":"board-exam-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जोनल, 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट संभालेंगे जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जोनल, 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट संभालेंगे जिम्मेदारी
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Fri, 13 Feb 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 19 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। परीक्षाएं शांतिपूर्ण व नकलविहीन वातावरण में संपन्न हो, इसको लेकर डीएम ओएन सिंह ने चिन्हित 21 संवेदनशील और तीन अति संवेदनशील परीक्षाकेंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा समाप्ति पर सूचना संबंधित जोनल मजिस्ट्रेट को देंगे। सभी 82 परीक्षा केंद्रों को चार जोन व 16 सेक्टरों में बांटा गया है। नगर पीलीभीत में नगर मजिस्ट्रेट को, तहसील पीलीभीत के लिए एसडीएम सदर, बीसलपुर के लिए एसडीएम बीसलपुर व पूरनपुर जोन के लिए एसडीएम पूरनपुर को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। डीएम ने बताया कि जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट संबंधित परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली में कम से कम दो बार निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन