फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bloody conflict between two sides over old rivalry in Pilibhit

Pilibhit News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक के सिर में लगी गोली, दो घायल

Tue, 03 Oct 2023 05:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Oct 2023 05:21 PM IST
सार

गांव पटनिया निवासी कीरत सिंह और मुनेंद्र के परिवारों में पिछले काफी समय से रंजिश चली आ रही है। मंगलवार सुबह दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। फायरिंग हो गई। कीरत पक्ष का एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
bloody conflict between two sides over old rivalry in Pilibhit
गोली लगने से युवक घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर गांव पटनिया में मंगलवार को सुबह दो पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते उनमें खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने फायर किया तो गोली युवक के सिर में जा लगी, जिससे वह वहीं पर गिर पड़ा। संषर्ष में दूसरे पक्ष से भी दो लोग लाठी डंडों के प्रहारों से घायल हो गए। फायरिंग से गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव पटनिया निवासी कीरत सिंह और मुनेंद्र के परिवारों में पिछले काफी समय से रंजिश चली आ रही है। दोनों परिवार के लोगों में कई बार झगड़ा हो चुका है। पहली अक्तूबर को भी झगड़ा हुआ था। मंगलवार को सुबह करीब 6:45 बजे गांव के बाहर दोनों पक्षों का आमने-सामना हो गया। पहले कहासुनी और गालीगलौज हुई और बाद में मारपीट होने लगी। एक-दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाए। फायरिंग भी की गई। 

विज्ञापन

फायरिंग से गांव में मची अफरातफरी 

सिर में गोली लगने से कीरत सिंह पक्ष का मुनेंद्र घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के दौरान आठ नौ फायर हुए। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में अफरातफरी मच गई थी। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी लेकिन दोनों पक्षों के उग्र रूप को देखते हुए किसी की हस्तक्षेप करने की हिम्मत नहीं पड़ी। लाठी डंडों के प्रहारों से दूसरे पक्ष के राजेंद्र सिंह और राजवीर सिंह घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर मुनेंद्र को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सीओ सतीश शुक्ला और कोतवाल अशोक पाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायलों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने गांव जाकर घटनास्थल का मुआयना किया और ग्रामीणों से भी मामले की जानकारी जुटाई। दोनों पक्ष एक ही बिरादरी के बताए गए हैं। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटना की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed