फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   blood donation camp by Amar Ujala Foundation

स्वैच्छिक रक्तदान कराएं ...चार लोगों की जान बचाएं

Fri, 12 Jun 2020 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
blood donation camp by Amar Ujala Foundation
पीलीभीत। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को जिला अस्पताल स्थित राजकीय ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। हर साल लगने वाले रक्तदान शिविर में महादानी पिछले कई सालों से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते आ रहे हैं। इस बार कोरोना महामारी से जब पूरा देश जंग लड़ रहा है तो रक्तदानियों के सामने इस जंग में सामने आकर दूसरों की जान बचाने का बेहतरीन मौका है।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन इस बार ‘कोरोना योद्धाओं को सलाम’ स्लोगन के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा है। अगर आप में भी जज्बा है किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का तो आप भी आकर एक यूनिट रक्तदान कर कम से कम चार लोगों की जान बचा सकते हैं। स्वैच्छिक रक्तदाता अब तक रक्तदान कर हजारों की जिंदगियां बचा चुके हैं, लेकिन जिले का एकमात्र सरकारी ब्लड बैंक में कभी कभार विशेष (दुर्लभ) ब्लड ग्रुप की कमी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन जाती है। ब्लड ग्रुप ए निगेटिव, एबी निगेटिव और ओ निगेटिव ऐसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप हैं, जो बहुत कम लोगों में पाया जाता है। ऐसे में इन ब्लड ग्रुप के खून की जरूरत पड़ने पर अक्सर लोगों को जिले के अलावा बरेली समेत अन्य बड़े शहरों की ओर दौड़ लगानी पड़ती है। अमर उजाला फाउंडेशन ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से इसी कमी को पूरा करने के लिए विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में 14 जून से शहर के जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन करने की पहल की है, ताकि रक्त के अभाव में किसी की जान न जाने पाए।
विज्ञापन

इस नंबर पर करा सकते हैं पंजीकरण
8392925260 (ब्यूरो प्रभारी) अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed