{"_id":"5eda89128ebc3e9053290d8a","slug":"blame-of-rape-pilibhit-news-bly4082546127","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदों को पीटने वाली किशोरी का पिता बोला-बेटी से दुष्कर्म भी हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदों को पीटने वाली किशोरी का पिता बोला-बेटी से दुष्कर्म भी हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। छेड़छाड़ करने वाले शोहदे की चप्पलों से पिटाई कर सबक सिखाने वाली किशोरी के पिता पर एफआईआर दर्ज करने के बाद घिरी बरखेड़ा पुलिस पर और संगीन आरोप लगे हैं। किशोरी के पिता का कहना है कि उसकी बेटी से छेड़छाड़ ही नहीं हुई, बल्कि दुष्कर्म भी किया गया। करोड़ पुलिस चौकी के दरोगा और एक सिपाही उस पर सुलह का दबाव बनाते रहे। बाद में सादे कागज पर जबरन उससे हस्ताक्षर कराकर सिर्फ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 23 मई को उसकी बेटी से शोहदे ने छेड़छाड़ ही नहीं की बल्कि दुष्कर्म किया था। इसकी शिकायत उसने करोड़ चौकी पर की। पीड़ित पिता का आरोप है कि चौकी के दरोगा और तीन साल से अधिक समय से जमे एक सिपाही ने उस पर सुलह दबाव बनाया। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उसने 29 मई को एसपी दफ्तर में शिकायत की। इसमें भी दुष्कर्म की बात कही गई थी। इसका पता लगने के बाद दरोगा ने जांच के नाम पर उसे बुलाया और सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। इसी में दुष्कर्म के बजाय छेड़छाड़ की तहरीर लिखकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। अब दूसरे पक्ष से सांठगांठ कर उस पर उल्टी रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। पीड़ित ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी कार्यालय में मिले पुलिसकर्मियों ने जांच कराकर उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर, इंस्पेक्टर उमेश सिंह सोलंकी का कहना है कि पिता की ओर से लगाए गए आरोप गलत हैं। दुष्कर्म की तहरीर मिलेगी तो उस पर भी कार्रवाई कर दी जाएगी।