{"_id":"66bfc55df71a34bf890bbd75","slug":"blackmailed-with-pornographic-video-said-i-will-have-to-make-my-inspector-friend-happy-pilibhit-news-c-4-agr1043-460221-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल, बोला- दरोगा दोस्त को करना होगा खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल, बोला- दरोगा दोस्त को करना होगा खुश
विज्ञापन
बरेली। युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को होटल में ले जाकर जबरन संबंध बनाए और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर युवक ने युवती से कहा कि मेरे दरोगा दोस्त को भी खुश करना होगा तभी तुम्हारी वीडियो डिलीट करूंगा। युवती ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि पीलीभीत जिले के एक गांव निवासी इकरार ने शादी करने का वादा किया था। इकरार उसके घर आया और मामा से मिलवाने के बहाने होटल में ले गया। होटल ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। इकरार ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। युवती को पता चला कि इकरार उसकी मां का भी शारीरिक शोषण कर चुका है। नाराज होकर युवती ने इकरार की शिकायत करने की बात कही तो उसने मामा फरियाद खां की पहुंच का हवाला देकर धमकाया। फरियाद ने भी शिकायत करने पर युवती और उसकी मां की हत्या करने की धमकी दी। इकरार ने वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर कहा कि इज्जतनगर थाने का एक दरोगा उसका दोस्त है। उसे खुश कर दोगी तो वीडियो डिलीट कर दूंगा। दरोगा भी तुम्हें पसंद करता है। अगर तूने दरोगा को खुश नहीं किया तो वीडियो वायरल कर जिंदगी बर्बाद कर दूंगा। इज्जतनगर थाने में एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।