फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BKU Tikait group leaders took out a tractor march in Pilibhit

Pilibhit News: ट्रैक्टर लेकर कलक्ट्रेट में घुसे भाकियू टिकैत गुट के किसान नेता, पुलिस से हुई नोकझोंक

Wed, 13 Aug 2025 05:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Aug 2025 05:44 PM IST
सार

पीलीभीत में 20 ट्रैक्टरों समेत 50 से अधिक वाहनों को लेकर किसान नेता कलक्ट्रेट तिराहे पर पहुंचे। जहां ट्रैक्टर रोकने का प्रयास करने पर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। इस बीच बैरिकेडिंग हटाकर कई पदाधिकारी ट्रैक्टर लेकर कलक्ट्रेट में घुस गए। 

विज्ञापन
BKU Tikait group leaders took out a tractor march in Pilibhit
कलक्ट्रेट जाने से रोका तो पुलिस से हुई नोकझोंक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत में भाकियू टिकैत गुट की ओर से बुधवार को शहर में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। करीब 20 ट्रैक्टरों समेत 50 से अधिक वाहनों को लेकर पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंडी समिति से टनकपुर हाईवे होकर कलक्ट्रेट तिराहे पर पहुंचे। जहां ट्रैक्टर रोकने का प्रयास करने पर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। सीओ के समझाने के बाद भी पदाधिकारी बैरिकेडिंग हटाकर ट्रैक्टर लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी के बाद नौ सूत्री मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


राष्ट्रीय आवाह्न पर भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार बुधवार सुबह मंडी समिति में जमा हुए। करीब 12 बजे 20 ट्रैक्टर समेत 50 वाहनों पर सवार होकर पदाधिकारी और कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए टनकपुर हाईवे से होकर कलक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। नौगवां ओवरब्रिज से छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा होते हुए ट्रैक्टर मार्च कलक्ट्रेट तिराहे पर पहुंचा। यहां शहर कोतवाल राजीव कुमार सिंह, सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय फोर्स के साथ पहले से ही मौजूद थे। 
विज्ञापन


बैरिकेड लगाकर रोकने का प्रयास 
पुलिस ने बैरिकेड लगाकर ट्रैक्टरों को कलक्ट्रेट के भीतर जाने से रोकने का प्रयास किया। इसपर पदाधिकारियों की पुलिस से नोकझोंक हुई। करीब 10 मिनट की जद्दोजहद के बाद पदाधिकारी बैरिकेडिंग को हटाकर आगे की ओर रवाना हुए। सूचना पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो, जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश और युवा जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी से बातचीत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कुछ ट्रैक्टरों को कलक्ट्रेट ले जाने की अनुमति दी गई। हालांकि अधिकांश कार्यकर्ता ट्रैक्टरों को लेकर डीएम कार्यालय के बाहर पहुंच गए थे। जहां पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। जानकारी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद नौ सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

किसानों ने उठाईं ये मांगें 
डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि निजी दुकानदार यूरिया बेचने के नाम पर मनमानी कर रहे हैं। अवैध गोदामों पर यूरिया रखकर किसानों से ओवर रेट वसूला जा रहा है। धान का रकबा इस बार पिछले वर्ष से अधिक है। ऐसे में खरीद केंद्र बढ़ाने की मांग की गई। गेंहू, आलू और गन्ना फसल की मद्देनजर समितियों पर पर्याप्त मात्रा में एनपीके, डीएपी उपलब्ध कराने की मांग गई। 

एक साल से जर्जर पड़े पीलीभीत- माधोटांडा मार्ग का सुधार कराने, सड़ा नाले की पुलिया को निर्माण के नाम पर तोड़ने और वैकल्पिक रास्ता जर्जर होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ठोस कार्य कराने समेत नौ सूत्रीय मांगें शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed