{"_id":"6548ec98350cd584b20f0d57","slug":"bku-protest-against-sugar-mills-lack-of-preparation-for-crushing-season-pilibhit-news-c-121-1-pbt1007-7163-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चीनी मिल के पेराई सत्र की तैयारी न होने के विरोध में भाकियू का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चीनी मिल के पेराई सत्र की तैयारी न होने के विरोध में भाकियू का प्रदर्शन
विज्ञापन
पूरनपुर चीनी मिल में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता । संवाद
समस्याओं को लेकर चीनी मिल जीएम को सौंपा चार सूत्री ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने चीनी मिल के पेराई सत्र को शुरू करने को तैयारियां पूरी न होने के विरोध में चीनी मिल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियाें ने चीनी मिल जीएम को चार सूत्री ज्ञापन भी सौंपा।
भाकियू कार्यकर्ता सोमवार को चीनी मिल में एकत्र हुए। यहां चीनी मिल के पेराई सत्र शुरू करने को तैयारी पूरी न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अधिकतर चीनी मिलों के पेराई सत्र शुरू होने को है। मगर पूरनपुर चीनी मिल के पेराई सत्र की तैयारी पूरी नहीं हो सकी है।
प्रदर्शनकारियों ने चीनी मिल जीएम को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि क्षेत्र में गन्ना पेड़ी अधिक है। समय पर पेराई सत्र शुरू किया जाए। ताकि किसान पेड़़ी गन्ना की सप्लाई कर खेतों में गेहूं की बुआई कर सकें। बैलगाड़ी से गन्ना लाने वाले किसानों को असुविधा न हो। इसके लिए अलग से सड़क की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा भी कई मांगे गईं। ज्ञापन देने वालों में स्वराज सिंह, लालू मिश्रा आदि थे। चीनी मिल जीएम रमाकांत वर्मा ने पेराई सत्र शीघ्र शुरू कराने के साथ अन्य समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।