फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BKU district president shot and injured for stopping a trolley loaded with paddy

Pilibhit News: धान लदी ट्राॅली रोकने पर भाकियू जिलाध्यक्ष को मारी गोली, घायल

Thu, 09 Oct 2025 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 09 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
BKU district president shot and injured for stopping a trolley loaded with paddy
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के कजरी निरंजनपुर के पास बुधवार शाम धान लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली रोकने पर भाकियू चढ़ूनी गुट के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो पर फायरिंग कर दी गई। गोली उनके हाथ में लगी, जबकि दो अन्य कार्यकर्ता भी घायल हुए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस और किसान नेता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालांकि उपचार करने वाले चिकित्सक ने किसान नेता किस चीज से घायल हुए उस स्पष्ट नहीं किया है।
विज्ञापन

घटना बुधवार देर शाम सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के ग्राम कजरी निरंजनपुर के निकट की है। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी गुट) के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो ने बताया कि वह कार्यकर्ताओं के साथ गैर जनपद से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को रोकने के लिए वहां मौजूद थे। शाम करीब साढ़े छह बजे खुटार की ओर से धान से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली आई। जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ने ट्राॅली उन पर चढ़ाने की कोशिश की। किसी तरह उन्होंने बचाव किया। इस दौरान चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर भागने लगा। कुछ दूरी पर पीछा करने पर ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवार किसी व्यक्ति ने रंजीत सिंह पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन

गोली उनके हाथ की हथेली में लगी, इससे वे घायल हो गए। आरोप है कि गोली चलने से दो अन्य कार्यकर्ता भी घायल हुए। हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल रंजीत सिंह को तत्काल सीएचसी लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। सीएचसी पूरनपुर के चिकित्सक डॉ. जीतू ने बताया कि किसान नेता की चीज के लगने से घायल हुए यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पूरनपुर कोतवाली और सेहरामऊ उत्तरी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उधर, जिलाध्यक्ष पर हमले की सूचना पर बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता और पदाधिकारी सीएचसी पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सीओ प्रतीक दहिया ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed