फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bku bhanu workers creates ruckus in Cooperative Sugarcane Society Pilibhit

Pilibhit: भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं का हंगामा, कार्यालय से महिला कर्मी को धक्के देकर निकाला, फूट-फूटकर रोई

Mon, 03 Apr 2023 03:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Apr 2023 03:43 PM IST
सार

भाकियू भानु गुट की महिला कार्यकर्ता आईटी कक्ष में जबरन घुस गईं और महिला कर्मचारी से अभद्रता करते हुए उसे धक्के देकर बाहर निकाल दिया। इससे आहत महिला कर्मचारी फूट-फूटकर रोने लगी। 

विज्ञापन
bku bhanu workers creates ruckus in Cooperative Sugarcane Society Pilibhit
घटना से आहत महिला कर्मचारी फूट-फूटकर रोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में किसानों की समस्याओं का हल न होने पर सोमवार को भाकियू (भानु गुट) के कार्यकर्ता सहकारी गन्ना समिति पहुंचे। हंगामा करते हुए कार्यकर्ता अंदर घुस गए और कार्यालय में कर्मियों को बंद कर दिया। आईटी सेल में घुसकर वहां मौजूद लोगों को बाहर निकाल दिया। कार्यालय में बैठी महिला कर्मी को भी जबरन बाहर कर दिया। इस पर समिति के कर्मी भड़क गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। इस बीच भाकियू कार्यकर्ताओं ने द्वार पर धरना दे दिया। काफी देर तक समिति में हंगामा चलता रहा। बाद में सचिव के आने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन


गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को भाकियू (भानु गुट) के जिलाध्यक्ष भजन लाल क्रोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ता समिति गेट पर धरना दे रहे थे। ऐसे में सचिव के न मिलने पर कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। इसके बाद उन्होंने कार्यालय में घुसकर लोगों को बाहर निकाला और बाहर से दरवाजा बंद कर कर्मियों को अंदर ही बंद कर दिया।

विज्ञापन

Umesh Pal Case: प्रयागराज ले जाने से पहले अतीक के भाई अशरफ पर बड़ी कार्रवाई, अफसरों ने बैरक में किया यह काम

विज्ञापन
विज्ञापन



इसी बीच कुछ महिला कार्यकर्ता कंप्यूटर कक्ष में पहुंचीं और एक महिला कर्मी को पकड़कर जबरन बाहर ले गईं। आरोप है कि महिला कार्यकर्ताओं ने महिला कर्मी से अभद्रता भी की। इससे समिति कर्मियों में भी आक्रोश बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक होने लगी। महिला कर्मी ने अपने पति को फोन कर बुला लिया। इसके बाद मामला और तूल पकड़ गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

कार्यकर्ताओं ने महिलाकर्मी को खींचकर लाने और धक्का देने के आरोपों को खारिज किया। इस पर सीसीटीवी फुटेज को देखा गया। मामला बढ़ने पर भाकियू ने समिति के द्वार पर धरना शुरू कर दिया। इधर महिला कर्मी ने मौके पर पहुंची पुलिस को घटना की तहरीर दी। काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में सचिव की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

कर्मियों ने कार्यकर्ताओं पर डंडे चलाने का लगाया आरोप

मौके पर पहुंची पुलिस को समिति के कर्मियों ने बताया कि सभी कार्यकर्ता एकसाथ अंदर आ गए। आते ही कर्मियों को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आईटी कक्ष में जाकर महिला कर्मी को खींचकर बाहर ले आए। आरोप लगाया कि महिला कार्यकर्ताओं ने डंडे भी चलाए।

महिला कर्मी बना रही थी वीडियो, इसी पर हुआ विवाद : जिलाध्यक्ष

भाकियू (भानु गुट) के जिलाध्यक्ष भजन लाल क्रोधी ने बताया वह लोग सचिव से मिलने गए थे, धरना दे रहे थे। सचिव के न होने पर कुछ महिला कार्यकर्ता आईटी कक्ष में चली गईं। वहां पर महिला कर्मी वीडियो बनाने लगी। इस पर कहा कि वीडियो क्यों बना रही हो, बाहर निकलकर बात करो। यही बात तूल पकड़ गई। 

महिला कर्मी के पति ने आकर अभद्रता करना शुरू कर दी। कार्रवाई को लेकर वह लोग भी सुनगढ़ी थाने गए थे। सचिव ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया। अब समस्याओं का समाधान न होने पर 15 अप्रैल को सदर तहसील में आंदोलन किया जाएगा।

सहकारी गन्ना समिति के सचिव प्रदीप अग्निहोत्री ने बताया कि हम बैठक में गए हुए थे। किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई थी। फोन पर जानकारी होने पर समिति पहुंचे। दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की गई। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed