फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Umesh Pal Murder Case: Officers Action on Atique’s Brother Ashraf Before Taking Him to Prayagraj News in Hindi

Umesh Pal Case: प्रयागराज ले जाने से पहले अतीक के भाई अशरफ पर बड़ी कार्रवाई, अफसरों ने बैरक में किया यह काम

Mon, 03 Apr 2023 11:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 03 Apr 2023 11:38 AM IST
सार

माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ को बरेली से प्रयागराज ले जाने से पहले अफसरों ने उसकी बैरक खंगाली। इसके साथ ही बाहरी लोगों की गतिविधियों का पता लगाया। डीएम और एसएसपी ने जेल पहुंचकर बैरक तलाशने के साथ ही बंदियों से भी पूछताछ की। 

विज्ञापन
Umesh Pal Murder Case: Officers Action on Atique’s Brother Ashraf Before Taking Him to Prayagraj News in Hindi
Umesh Pal Kidnapping Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के बंद होने की वजह से संवेदनशील बनी जिला जेल (केंद्रीय कारागार-2) में शनिवार रात आला अधिकारियों ने फिर छापा मारा। सभी बैरकों की अपने सामने तलाशी कराने के साथ ही कर्मचारियों के अलावा जेल के अंदर आने वाले लोगों की गतिविधियों का बंदियों से बात करके पता लगाया।
विज्ञापन


अशरफ के मददगारों पर कार्रवाई के बाद भले जी जेल प्रशासन सबकुछ सामान्य दिखाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन वास्तविकता इससे इतर है। जेल परिसर में अफसरों की बढ़ती सक्रियता इन दावों की पोल खोलने के लिए पर्याप्त है। शनिवार देर रात डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी राहुल भाटी, पुलिस फोर्स के साथ जिला कारागार पहुंचे। 
विज्ञापन


परिसर का मुआयना करने के साथ ही बैरकों में बंदियों की तलाशी ली गई। अधिकारियों ने रसोईघर से लेकर अस्पताल तक का जायजा लिया गया। तन्हाई में बंद अशरफ की बैरक भी खंगाली। दूसरी बैरकों में बंद कैदियों से बातकर अधिकारियों ने अशरफ सहित जेल प्रशासन की गतिविधियों की टोह ली। इस दौरान सबकुछ सामान्य मिलने का दावा किया जा रहा है। दो दिन पहले भी अधिकारियों ने जिला जेल में छापा मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशरफ को ले जाने के लिए प्रयागराज पुलिस ने तीन दिन से डाला डेरा
माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ को बी वारंट पर प्रयागराज ले जाने के लिए प्रयागराज पुलिस तीन दिन से शहर में डेरा डाले हुए है, लेकिन उसे ग्रीन सिग्नल नहीं मिल रहा है। ऐसे में वहां से आए पुलिसकर्मी भी उकता गए हैं।

जेल के पास टहलकर वक्त गुजार रहे प्रयागराज के पुलिस कर्मियों ने बताया कि तीन दिन से एक जोड़ी कपड़ों में ही घूम रहे हैं। उन्हें नहीं पता था कि इतने दिन रुकना पड़ेगा, नहीं तो उसी तैयारी के साथ आते। बताते हैं कि वज्र वाहन पुलिस लाइन के पिछले हिस्से में खड़ा है और पुलिसवाले होटलों में ठहरे हुए हैं।

 

एक अप्रैल को नया वारंट जारी किया

अशरफ के वकीलों ने प्रयागराज कोर्ट में अर्जी देकर पेशी पर आने के दौरान खतरा जताया था। कोर्ट ने इसके बाद एक अप्रैल को नया वारंट जारी कर दिया। इसमें अशरफ को प्रयागराज लाकर ही कोर्ट में पेश करने की बात कही गई है। हालांकि इसमें पेसी का का दिन व समय निश्चित नहीं है।

इसलिए किसी भी दिन टीम उसे ले जाकर पेश कर सकती है। कोर्ट ने प्रयागराज पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए हैं कि अशरफ को लाते वक्त सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाए।

यह भी पढ़ें: Atiq Ahmed: अतीक के आगे नहीं झुके राजूपाल हत्याकांड के विवेचक, पाक से आता था धमकी भरा फोन, भाई को फंसाया तो...

 

वकील बोले- मीडिया और वकीलों से बचकर ले जाने की कोशिश
अशरफ के वकील विजय मिश्रा ने बताया कि वह प्रयागराज में हैं। सोमवार को फिर बरेली पहुंच जाएंगे। कहा कि पुलिस जानबूझकर अशरफ की पेशी को टाल रही है। पेशी में अगर प्रयागराज ले जाना जरूरी भी है तो दिन में भारी सुरक्षा के बीच ले जाया जाए। पुलिस चाहती है कि मीडिया, वकील और परिवार के लोग काफिले के साथ न आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed