फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP MP Varun Gandhi says common man is troubled by corruption

सांसद वरुण गांधी बोले: आम आदमी झेल रहा भ्रष्टाचार की मार, बैंक में लोन लेने जाए तो अधिकारी मांगते हैं रिश्वत

Sat, 13 Jan 2024 06:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Jan 2024 06:06 PM IST
सार

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र में कई गांवों का दौरा किया। जनसंवाद करते हुए उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकारी तंत्र पर सवाल उठाए। कहा कि आज आम आदमी भ्रष्टाचार की मार झेल रहा है। 
 

विज्ञापन
BJP MP Varun Gandhi says common man is troubled by corruption
सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि जब आम आदमी बैंक में लोन लेने जाता है तो अधिकतर अधिकारी लोन का एक हिस्सा रिश्वत के रूप में मांगते हैं। उसके बाद ही लोन की स्वीकृति देते हैं। यही कारण है कि आम आदमी परेशान है। उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि वह जनता की आवाज उठाएंगे। इसलिए राजनीति में आए हैं।

विज्ञापन


वरुण गांधी ने शनिवार को बिलसंडा ब्लॉक के बेहटी गांव में जनसंवाद किया। उन्होंने कहा कि जब आम आदमी पुलिस के पास जाता है तो वह भयभीत होता है कि उसकी सुनवाई नहीं होगी। सुनवाई तब होती है जब वह पूरी तरह से झुककर पेश आए। जब बैंक में लोन लेने जाते हैं तो अधिकतर अधिकारी लोन का एक हिस्सा रिश्वत के रूप में मांगते हैं। उसके बाद ही लोन की स्वीकृति देते हैं। 
विज्ञापन


यदु चीनी मिल घोटाला: कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने कराई जांच, सल्फर की बेहिसाब खपत से पकड़ी गई धांधली
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम इंसान इस समय मुसीबत की मार झेल रहा है और उसके ऊपर भ्रष्टाचार की मार पड़ती है तो जीवन असहनीय हो जाता है। सांसद ने कहा कि मैं आपकी आवाज बनने के लिए ही राजनीति में आया हूं। मेरी राजनीति न्याय की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा पूरा पीलीभीत मेरा घर है। तो मुझे यहां अपने घर बनवाने की क्या जरूरत है।

सांसद ने शनिवार को गांव भैंनपुरा, टेड़ा श्री राम, धनगवा, घुघौरा, हरेया, मीरपुर ढकरिया, नवादिया रामपुर, बकेनिया तालुके रामपुर अमृत, कल्याणपुर , खजुरिया नवीराम और भितेरा गांव में जाकर भी जनसंवाद किया।

शुक्रवार को यहां किया जनसंवाद 
सांसद वरुण गांधी दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पीलीभीत पहुंचे थे। पहले दिन उन्होंने मरौरी ब्लॉक के कई गांवों में जनसंवाद किया। उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने जंग इसलिए लड़ी थी कि किसी हिंदुस्तानी को कभी झुकना न पड़े, लेकिन आज झुकना पड़ रहा है। आम आदमी पुलिस थाने या अधिकारी के पास जाता है तो उसको झुककर अपनी बात रखनी पड़ती है। इस देश में सभी का बराबर का हक है।

उन्होंने कहा कि गांधी परिवार और पीलीभीत का एक रिश्ता है। सभी हमारे परिवार का एक हिस्सा हैं। पीलीभीत से जन्म-जन्म का रिश्ता है। सांसद ने कहा कि यहां के अन्य नेताओं से आपके राजनैतिक रिश्ते हैं, लेकिन हमारा और हमारी मां का रिश्ता पारिवारिक है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को झु़कने नहीं देंगे। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed