फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP MP Varun Gandhi files defamation case against Varanasi man in Pilibhit

Pilibhit News: भाजपा सांसद वरुण गांधी ने वाराणसी के युवक पर दायर किया मानहानि का वाद, यह है मामला

Sun, 16 Apr 2023 04:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Apr 2023 04:24 PM IST
सार

आरोपी युवक ने 29 मार्च को ट्वीट कर सांसद वरुण गांधी के पिता संजय गांधी पर अनर्गल टिप्पणी की थी। इस मामले में सांसद ने युवक के खिलाफ मानहानि का वाद दायर किया है। 

विज्ञापन
BJP MP Varun Gandhi files defamation case against Varanasi man in Pilibhit
पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्विटर पर पिता संजय गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को यहां आकर अदालत में वाराणसी के युवक के खिलाफ मानहानि का वाद दायर किया।

विज्ञापन


सांसद वरुण गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर जनपद पीलीभीत में शनिवार को पहुंचे। दोपहर तीन बजे वरुण तीन अधिवक्ताओं के साथ अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एसीजेएम) द्वितीय अभिनव तिवारी की अदालत पहुंचे और वाद दायर किया। वाद वाराणसी के गिलट बाजार भोजूवीर निवासी विवेक पांडेय के खिलाफ दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


इसमें सांसद की तरफ से कहा गया है कि आरोपी सोशल मीडिया पर सक्रिय है। वह स्वयं को राष्ट्रवादी हिंदू महासभा का जनरल सेक्रेटरी, किसान मोर्चा बताता है। उसके 27 हजार से ज्यादा फॉलोअर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

29 मार्च को किया गया ट्वीट 

आरोप है कि विवेक ने 29 मार्च को एक ट्वीट किया। इसमें जानबूझकर झूठे तथ्यों के साथ उनके पिता संजय गांधी के बारे में लिखा गया। इसके पीछे उनके पिता व उनकी छवि को धूमिल करना मकसद है। उनका कहना है कि इससे न सिर्फ उनकी बल्कि पूरे परिवार की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

बाद में वाद दायर करके बाहर निकले सांसद वरुण गांधी ने कहा कि मामला मानहानि से जुड़ा है। बोले- चूंकि कोर्ट में मामला है, वहां अपनी बात रखी है, इसलिए इस पर बयान देना अब न्यायसंगत नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed