{"_id":"67fdfec78d8b4e71e2425283a58c7b96","slug":"bjp-mla-and-former-the-minister-visited-the-picket-site-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री धरना स्थल पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री धरना स्थल पहुंचे
Purnpur
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला मेला मैदान बचाओ अभियान समिति का बेमियादी मौन धरना 11 वें दिन जारी रहा। रविवार को बीसलपुर के विधायक रामसरन वर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी धरना स्थल पहुंचे। विधायक ने मंडलायुक्त से मोबाइल पर वार्ता कर कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने को कहा। मंडलायुक्त ने डीएम, एसपी को निर्देशित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
तहसील कार्यालय परिसर मेें चल रहे बेमियादी मौन धरना में 11 वें दिन मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी विनय मिश्र, विकास मिश्र, अनुराग मिश्र और रंजीत यादव धरना पर बैठे। धरना स्थल पर पहुंचे बीसलपुर के विधायक रामसरन वर्मा और पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी को आंदोलनकारियों ने पूरी स्थिति की जानकारी दी। विधायक और पूर्व मंत्री ने कोर्ट के आदेश का अनुपालन न होने पर रोष जताया।
विज्ञापन
विधायक ने मंडलायुक्त से मोबाइल पर बताया कि कोर्ट ने नगर पालिका को मेला मैदान सेे अतिक्रमण हटाने आदि के निर्देश दिए हैं। लेकिन अतिक्रमण न हटने पर लोगों को बेमियादी मौन धरना देना पड़ रहा है। विधायक ने बताया कि मंडलायुक्त ने डीएम और एपसी को निर्देशित कर कोर्ट के आदेश का पालन कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
इस दौरान धरना स्थल पर भाजपा नगराध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, राजेश्वर मिश्र, आदित्य मोहन शर्मा, अंशु गुप्ता, प्रदीप शुक्ला, ओम प्रकाश शुक्ला मंजुुल, सत्य प्रकाश शुक्ला आदि थे।