फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP leader resigned from his post in protest against the UGC rules in Pilibhit

UP News: अलंकार अग्निहोत्री के बाद अब पीलीभीत में भाजपा नेता ने पद से दिया इस्तीफा, यूजीसी का किया विरोध

Tue, 27 Jan 2026 10:10 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 27 Jan 2026 10:10 AM IST
सार

बरेली के बाद अब पीलीभीत जिले में यूजीसी के विरोध में इस्तीफा दिए जाने का मामला सामने आया है। यहां भाजपा के बूथ अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इनका इस्तीफा मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

विज्ञापन
BJP leader resigned from his post in protest against the UGC rules in Pilibhit
पीसीएस अफसर के बाद पीलीभीत में भाजपा नेता ने दिया इस्तीफा - फोटो : संवाद

विस्तार

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) के नए निमयों का विरोध तेज होता जा रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद यह मामला तूल पकड़ा गया है। पीलीभीत जिले में भाजपा के एक पदाधिकारी ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।    

विज्ञापन

यूजीसी एवं एससी एसटी एक्ट का किया विरोध 
बिलसंडा क्षेत्र के चपरौवा कुइयां के भाजपा बूथ अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बूथ अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने बिलसंडा मंडल अध्यक्ष को भेजे इस्तीफा में लिखा कि वह पार्टी की ओर से यूजीसी एवं एससी एसटी जैसे काले कानूनों को समर्थन और लागू किए जाने से पूरी तरह असहमत हैं। ये कानून समाज में विभाजन पैदा करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इस्तीफा 
उन्होंने कहा कि ऐसे निर्णयों के साथ जुड़े रहना मेरे वैचारिक, सामाजिक और नैतिक सिद्धांतों के विरूद्ध है। यह मेरे आत्मसम्मान और विचारधारा के खिलाफ है। बूथ अध्यक्ष का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में बिलसंडा के मंडल अध्यक्ष का कहना है कि अभी उन्हें लिखित पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। फेसबुक पर इस्तीफा का पत्र देखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed