फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP gathered to win the MLC election

एमएलसी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जुटे भाजपाई

Wed, 30 Mar 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
BJP gathered to win the MLC election
पीलीभीत। एमएलसी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपाई जुट गए। विधानसभा चुनाव में चारों सीटें जीतने के बाद भाजपा ने शाहजहांपुर-पीलीभीत स्थानीय प्राधिकारी सीट जीतने की रणनीति पर बैठके करनी शुरू कर दी हैं। मंगलवार को मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा की अगुवाई में प्रधानों और बीडीसी सदस्यों की बैठक में एमएलसी प्रत्याशी डॉ. सुधीर गुप्ता ने भागीदारी की।
विज्ञापन

शहर के बरात घर में हुई बैठक में पूर्व मंत्री राम सरन वर्मा, जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी और मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा ने ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों से क्षेत्र के समग्र विकास के लिए भाजपा को जिताने का आह्वान किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि विधान परिषद में भी भाजपा की जीत से मरौरी ब्लॉक का और अधिक विकास होगा। बैठक में दर्जनों महिला मतदाता भी मौजूद रहीं। भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुधीर गुप्ता ने बरखेड़ा में एक बरात घर में प्रधानों और बीडीसी सदस्यों से संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed