फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP city president beaten up, sit-in held at police station demanding arrest

Pilibhit News: भाजपा नगर अध्यक्ष की पिटाई, गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में दिया धरना

Sat, 19 Apr 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 19 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
BJP city president beaten up, sit-in held at police station demanding arrest
पीलीभीत। भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश सिंह चौहान की पिटाई के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर हंगामा किया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल पर मारपीट कर चैन व नकदी छीनने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष समेत छह नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना शहर के दुधिया मंदिर मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे हुई। भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश सिंह चौहान ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह करीब नौ बजे वह दुधिया मंदिर रोड पर धीरेंद्र सहाय की बगिया के पास वार्ड के भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान जितेंद्र सागर, शंकर सागर, आयुष सागर व सुभाष अपने चार अन्य साथियों के साथ वहां आ गए।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद वहां खड़े व्यापारी नेता अनूप अग्रवाल व निर्मित अग्रवाल उर्फ निम्मू ने उन लोगों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में वह बुरी तरह घायल हो गए। अनूप अग्रवाल व निर्मित अग्रवाल ने सोने की चैन व जेब में रखे 50 हजार रुपये भी छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचा लहराकर जान से मारने का प्रयास भी किया गया। शोर शराबा होने पर आरोपी मौके से भाग गए। कहा गया कि घटना से पार्टी के कार्यकर्ताओं व आमजन में भय का माहौल बना है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल समेत छह नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में निष्पक्ष विवेचना की कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed