फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bisalpur's daughter in law Kalpana Rawat got 76th rank

Pilibhit News: बीसलपुर की बहू कल्पना रावत को 76वीं रैंक

Tue, 22 Apr 2025 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bisalpur's daughter in law Kalpana Rawat got 76th rank
आईएएस कल्पना अपने पति सूर्य प्रताप के साथ स्रोत : परिजन
बीसलपुर (पीलीभीत)। मोहल्ला पटेल नगर निवासी आईएएस सूर्य प्रताप सिंह की पत्नी कल्पना रावत ने भी यूपीएससी में सफलता हासिल कर ली है। कल्पना अपने पति के साथ रहकर तैयारी कर रहीं थीं। उन्होंने यह सफलता तीसरे प्रयास में हासिल की है। उनकी 76वीं रैंक आई है।
विज्ञापन


कल्पना रावत हरियाणा के जिला सोनीपत के गांव जाजल की रहने वाली हैं। उनका विवाह छह दिसंबर 2024 को सूर्य प्रताप सिंह के साथ हुआ था। सूर्य प्रताप सिंह आजकल बिहार के जिला रोहतास सासाराम की तहसील देहरी ओनसोन में बतौर प्रशिक्षु एसडीएम तैनात हैं। सूर्य प्रताप वर्ष 2021 के आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन

कल्पना ने अपने पति के साथ रहकर ही परीक्षा की तैयारी की थी। इसमें सूर्य प्रताप सिंह ने पत्नी का काफी सहयोग किया। उन्होंने आईएएस की परीक्षा वर्ष 2024 में दी थी। मार्च 2025 में उनका साक्षात्कार हुआ था। मंगलवार को परीक्षाफल आ गया है। कल्पना ने 76वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्पना ने पढ़ाई दिल्ली एनसीआर में रहकर की थी। कल्पना की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कल्पना के ससुर बाबूराम गंगवार ने बहू की सफलता पर मिठाई बांटी। बता दें कि वर्तमान में कल्पना का ससुराल पक्ष बरेली में रुहेलखंड विवि के सामने नीलकंठ कॉलोनी में रहता है। चयन के बाद बुधवार को पहली बार कल्पना पति के बरेली पहुंचेंगी। कल्पना के पिता किशन कुमार रावत ठेकेदार हैं। मां अनिल देवी घरेलू महिला हैं। भाई सुमित सिंह दिल्ली हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed