फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bisalpur sweet store's mawa found substandard, fine imposed

Pilibhit News: बीसलपुर मिष्ठान भंडार का मावा मिला अधोमानक, जुर्माना लगाया

Wed, 31 Jan 2024 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bisalpur sweet store's mawa found substandard, fine imposed
पीलीभीत। बीसलपुर मिष्ठान भंडार का मावा जांच में अधोमानक निकला। अपर जिलाधिकारी राम सिंह गौतम ने बीसलपुर मिष्ठान भंडार के स्वामी पारस गुप्ता पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर मार्च में चले अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी तेज बहादुर सिंह ने जेपी रोड स्थित बीसलपुर मिष्ठान भंडार से मावा का नमूना लिया था। इसे जांच के लिए भेजा गया था। 31 मार्च को जब रिपोर्ट आई तो मावा अधोमानक होने की पुष्टि हुई। इसपर दुकानदार को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद 17 जुलाई 2023 को एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया गया। वाद दायर होने के बाद दुकानदार को पक्ष रखने के लिए कहा गया लेकिन वह नहीं आए। इसपर अपर जिलाधिकारी ने सुनवाई के बाद अधोमानक मावा होने पर बीसलपुर मिष्ठान भंडार के स्वामी पारस गुप्ता निवासी जेपी रोड चौक बाजार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुर्माने की धनराशि एक माह में जमा करने के आदेश दिए गए है। साथ ही तहसीलदार सदर को यह आदेश दिया गया है कि तय समय में धनराशि जमा न करने पर भू राजस्व की भांति इसकी वसूली की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed