फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bisalpur mla

बीसलपुर विधायक ने उठाई मांग, तहसील को बनाया जाए जिला

Tue, 13 Sep 2022 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:42 PM IST
सार

डीएम ने मंगलवार को जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई और उनके क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा की।इसके अलावा उन्होंने नगर में अल्पसंख्यक इंटर कॉलेज बनाने और खराब सड़कें दुरुस्त कराने की बात डीएम के सामने रखी।डीएम पुलकित खरे ने सभी मुद्दों के निस्तारण का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
bisalpur mla

विस्तार

पीलीभीत। डीएम ने मंगलवार को जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई और उनके क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा की। इसमें बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा ने तहसील को जिला बनाने की बात रखी। इस बाबत वह एक पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी भेज चुके हैं।
विज्ञापन

विवेक वर्मा ने बताया कि संघ द्वारा बीसलपुर को जिला घोषित किया गया है। संघ ने जहां-जहां जिला घोषित किया उनको बाद में जिला बनाया गया। बीसलपुर बड़ी तहसील है यहां से मुख्यालय दूर है। आसपास के जिलों के कुछ हिस्सों को लेकर इसे जिला बनाया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने नगर में अल्पसंख्यक इंटर कॉलेज बनाने और खराब सड़कें दुरुस्त कराने की बात डीएम के सामने रखी।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में घटिया गुुणवत्ता की पाइप लाइन डाली जा रही है। वहीं बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने कहा कि गजरौला में नेशनल हाईवे पर लगी लाइटें काफी समय से बंद पड़ी हैं। उनको शुरू कराया जाए। पीलीभीत में वनकटी में एक पुलिस चौकी बनाने की मांग उठाई। राम स्वरूप पार्क के पास अवैध कब्जे का भी मुद्दा उठा। कुछ समय पहले यहां से अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन बाद में फिर अवैध कब्जा हो गया। डीएम पुलकित खरे ने सभी मुद्दों के निस्तारण का आश्वासन दिया है। बैठक में सांसद वरुण गांधी के प्रतिनिधि व सदर विधायक संजय गंगवार के प्रतिनिधि पहुंचे। पूरनपुर विधायक बैठक में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed