फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bisalpur bus stand could not be started even after decades, transport service affected

Pilibhit News: दशकों बाद भी शुरू नहीं हो सका बीसलपुर बस अड्डा, परिवहन सेवा प्रभावित

Mon, 20 Apr 2026 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bisalpur bus stand could not be started even after decades, transport service affected
बीसलपुर में बदहाल पड़ा रोडवेज बस स्टैंड। संवाद
पीलीभीत। बीसलपुर में दशकों पूर्व बने बस अड्डे का संचालन अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौराहे पर पहुंचने के बाद यात्रियों को बसों की जानकारी तक नहीं मिल रही है। लंबे समय से जनप्रतिनिधि व क्षेत्रीय लोग संचालन को लेकर पत्राचार कर रहे हैं, लेकिन नतीजा शून्य है।
विज्ञापन


बीसलपुर तहसील क्षेत्र में करीब पांच लाख की आबादी है। आबादी को देखते हुए दशकों पूर्व यहां पर मोहल्ला दुबे में रोडवेज डिपो का निर्माण कराया गया है, जिससे इस तहसील क्षेत्र के लोगों को रोडवेज डिपो की बसों की सेवा मिल सके। लाखों रुपये के निर्माण कार्य के बाद भी इस बस स्टैंड का संचालन नहीं किया जा सका। यहां से जाने वाले यात्री कस्बे के बारह पत्थर, ईदगाह चौराहा आदि जगहों पर पहुंचकर रोडवेज बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

चौराहे पर बसों के आने-जाने के समय की जानकारी की लिए भी कोई कर्मचारी नहीं बैठाया गया। ऐसे में यहां पहुंचने वाले यात्री बसों की जानकारी के लिए आस-पास की दुकान व ठेलों वालों से जानकारी करने को मजबूर है। वहीं बसों के आने-जाने का समय भी निर्धारित नहीं है। इससे क्षेत्रीय लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों के अलावा जनप्रतिनिधि भी अफसरों से पत्राचार कर रहे है, लेकिन पत्राचार के बाद महज निरीक्षण कर अफसर कार्रवाई को ठंडे बस्ते डाल देते है। ऐसे में क्षेत्रीय लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि बस स्टैंड संचालन को लेकर जल्द ही अफसरों से बातचीत की जाएगी, जिससे बस स्टैंड का संचालन कराया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed