फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bio medical waste

महिला अस्पताल के लेबर रूम के पीछे फेंका जा रहा मेडिकल बायो वेस्ट

Sun, 06 Sep 2020 06:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
bio medical waste
पीलीभीत। जिला महिला अस्पताल के लेबर रूम के पीछे बायो मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा है। बायो मेडिकल वेस्ट से आने वाली बदबू से स्टाफ और मरीजों को दिक्कत हो रही है। स्टाफ ने इस बात की शिकायत सीएमएस से की तो उन्होंने डीएम और एडी हेल्थ को पत्र लिखा।
विज्ञापन

कोरोन काल में जिला महिला अस्पताल की एमसीएच (मदर चाइल्ड हेल्थ) विंग के भवन में कोविड लेवल टू अस्पताल बनाया गया है। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अनीता चौरसिया ने अस्पताल के पुराने भवन में गर्भवती महिलाओं के इलाज और डिलीवरी की व्यवस्था की है। यहां डिलीवरी के लिए आने वाली प्रसूताओं की जांच लेबर रूम बनाया गया है। शनिवार को सुबह किसी ने बायो मेडिकल वेस्ट लेबर रूम के पीछे फेंक दिया। शनिवार को महिला अस्पताल का स्टाफ जब उधर गया तो वहां पर बदबू आ रही थी। खिड़की से झांककर देखा गया तो मेडिकल वेस्ट और फटे पुराने गद्दे पड़े हुए थे। बरसात के मौसम में इनसे कभी भी संक्रामक बीमारी फैल सकती है। जानकारी होने पर सीएमएस ने भी मौके पर जाकर देखा तो वहां कूड़े का ढेर लगा था। सीएमएस डॉ. अनीता चौरसिया ने बताया कि गंदगी पड़ी होने से स्टाफ के साथ ही मरीजों का निकलना बैठना दूभर है। इसमें लापरवाही को लेकर डीएम और एडी हेल्थ को पत्र लिखकर शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed