फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bilsanda youth cheats female lawyer of thousands of rupees

Pilibhit News: बिलसंडा के युवक ने महिला वकील से हजारोंं की धोखधड़ी

Mon, 12 Feb 2024 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 12 Feb 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Bilsanda youth cheats female lawyer of thousands of rupees
पीलीभीत। झांसे में लेकर शपथ पत्र की मूलप्रति मिलने के बाद युवक ने महिला अधिवक्ता से 75 हजार रुपये धोखाधड़ी कर हड़प लिए। एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी के मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी अधिवक्ता चित्रा सिंह ने एसपी अतुल शर्मा के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि तहसीलदार न्यायिक बीसलपुर में दाखिल खारिज के मुकदमे में समझौते के लिए नईम निवासी ग्राम पहाड़गंज थाना बिलसंडा को 1.50 लाख रुपये रखने के लिए दिए थे। इस धनराशि में उनकी व उनके रिश्तेदार राकेश कुमार निवासी दूधिया मंदिर पीलीभीत का आधा-आधा हिस्सा है। नईम ने अभी तक उनको रुपये नहीं दिए। 19 जनवरी 2023 को नईम उनके घर पर शाम पांच बजे आया। आरोपी ने उनसे शपथपत्र की मूलप्रति मांगी। शपथपत्र देने पर 75 हजार रुपये देने की बात कही। शपथपत्र की मूलपति प्राप्त होते ही नईम ने उसके हिस्से के 75 हजार रुपये वापस करने से साफ इंकार कर दिया। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी संजीव शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed