फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike riding youth collides with stray animal in Amaria, dies

Pilibhit News: अमरिया में छुट्टा पशु से टकराया बाइक सवार युवक, मौत

Sun, 03 Mar 2024 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth collides with stray animal in Amaria, dies
अमरिया (पीलीभीत)। ड्यूटी कर घर वापस जा रहे युवक की बाइक बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर छुट्टा पशु से टकरा गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर भौनी तिराहे के पास शुक्रवार रात लगभग 11:30 बजे एक बाइक सवार युवक छुट्टा पशु से टकरा गया। युवक की बाइक से गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाशी ली। तलाशी में मिले आईकार्ड से युवक की पहचान बरेली के थाना नवाबगंज के गांव औरंगाबाद निवासी प्रमोद कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

युवक सरकड़ा सितारगंज चीनी मिल में नौकरी करता था। वह ड्यूटी पूरी करने के बाद घर वापस जा रहा था। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बिलसंडा के युवक की लखनऊ में मौत

बिलसंडा। कस्बा निवासी युवक की लखनऊ में सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। कस्बे के मदन मोहन कॉलोनी निवासी गौरव मिश्रा ने बताया की उनका छोटा भाई राहुल मिश्रा (23) लखनऊ में एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर था। बृहस्पतिवार को ड्यूटी के बाद वापस कमरे पर जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed