फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike-riding wood contractor dies in collision with Tata Magic, bike

टाटा मैजिक, बाइक की टक्कर में बाइक सवार लकड़ी ठेकेदार की मौत

Wed, 20 Apr 2022 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bike-riding wood contractor dies in collision with Tata Magic, bike
पूरनपुर। टाटा मैजिक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार लकड़ी ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी घायल हो गई। जबकि हादसा के बाद टाटा मैजिक पलटने से आठ लोग घायल हो गए। इसके अलावा एक अन्य हादसा में टेंपो की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। घायल एक महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

टाटा मैजिक और बाइक की टक्कर की घटना मंगलवार शाम करीब छह बजे खटीमा हाईवे पर गांव लोधीपुर पुलिया के समीप हुई। मोहल्ला कायस्थान से कुछ महिलाएं और अन्य लोग टाटा मैजिक पर सवार होकर भात (शादी समारोह से पहले होने वाली रस्म) मांगने उत्तराखंड के खटीमा जा रहे थे। बाइक सवार मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी लकड़ी ठेकेदार सद्दाम अपनी गर्भवती पत्नी सलमा (24) को बाइक से पीलीभीत से अल्ट्रासाउंड कराकर घर लौट रहा था। टाटा मैजिक और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा में सद्दाम की मौके पर मौत हो गई। जबकि सलमा घायल हो गई। टाटा मैजिक पलटने से टाटा मैजिक सवार नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी रामपाल की पत्नी गुड्डी (50), गांव नरायनपुर निवासी राजेश की पुत्री प्रिया राना (19), कायस्थान निवासी रामगोपाल की पत्नी राजश्री (61), राकेश की पुत्री सोनालिका (14), सुखलाल की पत्नी शकुंतला (45), कायस्थान निवासी राजेंद्र की पत्नी रश्मि (35), राधेश्याम की पत्नी मायादेवी (71) घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन

उधर, खटीमा रोड पर गांव रघुनाथपुर के समीप अन्य हादसा में टैंपो की टक्कर से बाइक सवार क्यूलड़िया के गांव डंडिया निवासी ओमपाल की पत्नी जयतारा (35) और उनका पुत्र कुलदीप (18) घायल हो गया। कुलदीप ने बताया कि क्यूलड़िया से मां को बाइक से लेकर खटीमा की ओर जा रहा था। गंभीर हालत में जयतारा को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि सद्दाम के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed