{"_id":"66638e4a6f3f73d4dd00e8a4","slug":"bike-riders-were-hit-by-a-tractor-one-died-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-117557-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाइक सवार युवकों को ट्रैक्टर ने चपेट में लिया, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाइक सवार युवकों को ट्रैक्टर ने चपेट में लिया, एक की मौत
विज्ञापन
पीलीभीत/न्यूरिया। मझोला की ओर से आ रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। इससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। न्यूरिया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की नगर पंचायत नौगवां पकड़िया के रहने वाले अफजाल (25) पुत्र बुंदू अपने साथी इमरान (24) पुत्र कल्लू खां के साथ उत्तराखंड के खटीमा में बाइक से किसी काम से गए थे। वहां से वापस आते वक्त करीब चार बजे टनकपुर हाईवे पर थाना न्यूरिया क्षेत्र के इंडिया ऑयल पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे। वहां पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।
इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही अफजाल की मौत हो गई। पुलिस ने घायल इमरान को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जबकि मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।