{"_id":"6243682274d30b5a786eaedc","slug":"bike-rider-dies-due-to-container-collision-another-injured-pilibhit-news-bly479737669","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्म हत्या के लिए रेलवे ट्रैक पर दौड़ पड़ीं सीआरपीएफ के असिसटेंट कमांडेंट की पत्नी, पुलिस ने हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्म हत्या के लिए रेलवे ट्रैक पर दौड़ पड़ीं सीआरपीएफ के असिसटेंट कमांडेंट की पत्नी, पुलिस ने हटाया
विज्ञापन
देवहा नदी रेलवे पुल का पास पहु्चीं पुलिस व मौके पर मौजूद भीड़। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी पत्नी के साथ मंगलवार को लखनऊ से पीलीभीत होते हुए नीम करौरी जा रहे थे। रास्ते में दोनों के बीच झगड़ा हो गया। शहर की ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के पास उनकी पत्नी कार से उतरकर आत्महत्या के इरादे से रेलवे ट्रैक पर पहुंच गईं। गनीमत थी कि उस वक्त ट्रेन का समय नहीं था। पुलिस ने उन्हें ट्रैक से हटा लिया।
सुल्तानपुर निवासी वरिष्ठ अधिकारी का कार में ही किसी बात पर झगड़ा हो गया। गुस्से में पत्नी ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के पास सुबह करीब 11 बजे कार से उतर गईं और देवहा नदी की ओर रेलवे ट्रैक पर दौड़ लगा दी। कुछ लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। कोतवाली से एसएसआई सदाकत अली फोर्स के साथ पहुंचे और उन्हें ट्रैक से हटाया। पति-पत्नी को पुलिस अपने साथ कोतवाली ले आई। महिला से उनके पिता का फोन नंबर लेकर बात की। मायके वालों को बुलाया है। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया के मायके वालों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पिता बोले-दहेज के लिए किया जा रहा है प्रताड़ित
महिला के पिता ने पुलिस को फोन पर बताया कि वह रेलवे में कार्यरत हैं। बेटी की शादी पांच साल पहले पुलिस अधिकारी के साथ की थी। शादी में सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया गया था। इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आए दिन बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। वह तंग आकर मायके में आकर रहने लगी थी। सोमवार को दामाद नीम करौरी जाने की बात कहकर बेटी को जबरदस्ती ले गए। रास्ते में उसके साथ मारपीट की। इसी वजह से बेटी ने आत्मघाती कदम उठाया। पीलीभीत पहुंचकर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी। इधर पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में कुछ भी बोलने से इंकार किया।