{"_id":"69975a8dcaf87146a70a6147","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-154065-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
गजरौला। असम हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बृहस्पतिवार सुबह सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम काशीराम कॉलोनी निवासी युवक की मौत हो गई। युवक बाइक से गजरौला क्षेत्र से घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
हादसा गजरौला क्षेत्र में ग्राम कैंच के निकट हुआ। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी निवासी विजय शुक्ला (35) बाइक से ग्राम लौकहा से पीलीभीत की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वह असम हाईवे पर थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम कैंच के पास पहुंचे। सामने से आए अज्ञात वाहन से उनकी बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि विजय शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू की है।
वाहन और चालक का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद