{"_id":"699e02e1a34c2ff5ce0c8635","slug":"bike-lost-control-and-entered-gomti-river-five-people-including-a-couple-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-154449-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अनियंत्रित होकर गोमती नदी में घुसी बाइक, दंपती सहित पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अनियंत्रित होकर गोमती नदी में घुसी बाइक, दंपती सहित पांच घायल
विज्ञापन
पूरनपुर। अनियंत्रित होकर बाइक गोमती नदी में घुस गई। इस हादसे में दंपती सहित पांच लोग घायल गए। गनीमत रही कि गोमती नदी में घटनास्थल के समीप नाममात्र का पानी था। सीएचसी लाए गए घायलों में पिता-पुत्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसा मंगलवार शाम को मैगलगंज हाईवे पर हुआ। गांव मुजफ्फरनगर निवासी मनोज वर्मा (35) अपनी पत्नी रजनी (33), पुत्री चांदनी (7), पुत्र रंजीत (5), आदर्श (4) के साथ बाइक से घुंघचाई क्षेत्र में रिश्तेदारी में जा रहे थे। गांव घाटमपुर के समीप गोमती नदी के त्रिवेणी घाट पर अनियंत्रित होकर बाइक नदी में घुस गई। हादसे के बाद चीख-पुकार पर पहुंचे लोगों ने पांचों लोगों को नदी से बाहर निकाला। हादसे में दंपती और उनके तीनों बच्चों के चोटें आईं। सीएचसी लाए गए घायलों में मनोज और रंजीत को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। संवाद
-- -- -- -- -