{"_id":"595d1fe74f1c1b55038b4692","slug":"bike-enters-bus-businessman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में घुसी बाइक, व्यापारी की की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में घुसी बाइक, व्यापारी की की मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलिया-भीरा मार्ग पर आगे चल रही बस चालक के अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार किराना व्यापारी की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के राहुल नगर मजदूर बस्ती निवासी 30 वर्षीय देवेंद्र चौहान की गांव में किराने की दुकान है। मंगलवार देर शाम वह गांव के सूरज प्रसाद के साथ बाइक पर अपनी रिश्तेदारी लखीमपुर के बसई गांव जा रहे थे। पलिया-भीरा मार्ग पर पलिया पुलिया के पास पहुंचने पर आगे चल रही बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उनकी बाइक बस में जा घुसी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें संपूर्णानगर थाना पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने देवेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। इसका पता लगने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। उधर, सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार वालों ने सूरज प्रसाद को एक निजी अस्पताल भर्ती कराया है।
विज्ञापन