{"_id":"697cee9dc79b0e7219098c6f","slug":"bike-collides-with-magic-on-tanakpur-highway-villager-dies-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-152837-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: टनकपुर हाईवे पर मैजिक से टकराई बाइक, ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: टनकपुर हाईवे पर मैजिक से टकराई बाइक, ग्रामीण की मौत
Fri, 30 Jan 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार ग्रामीण की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल साथी का इलाज चल रहा है।
हादसा न्यूरिया थाना क्षेत्र के नए बाईपास के निकट हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव ड्यूनी केसरपुर निवासी राजेंद्र यादव (50) अपने एक साथी के साथ बाइक से न्यूरिया की ओर जा रहे थे। न्यूरिया थाना क्षेत्र में टनकपुर हाईवे के नए बाईपास के पास पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर आए मवेशी से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। देर रात इलाज के दौरान राजेंद्र यादव ने दम तोड़ दिया। उसके साथी का इलाज अस्पताल में जारी है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी सुभाष मावी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।