{"_id":"66638f18b0299cf5470f32e4","slug":"bhindranwales-flex-was-again-installed-near-the-gurudwara-it-was-removed-after-talks-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117534-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गुरुद्वारे के पास भिंडरावाले का फिर लगा फ्लैक्स वार्ता के बाद हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गुरुद्वारे के पास भिंडरावाले का फिर लगा फ्लैक्स वार्ता के बाद हटाया गया
विज्ञापन
असम हाईवे पर गुरूद्धारा के समीप ढाबे पर बगैर वर्दी बैठे पुलिस कर्मी । संवाद
पूरनपुर (पीलीभीत)। गुरुद्वारे गेट से हटाए गए जरनैल सिंह भिंडरावाले के फ्लैक्स को दोबारा लगा लिया गया। इसके बाद पुलिस और सिख संगत में हुई वार्ता के बाद शुक्रवार शाम सात बजे इसे हटा दिया गया। उसकी जगह दूसरा धार्मिक फ्लैक्स लगाया गया है।
असम हाईवे पर गांव रुरिया के समीप खालसा गुरुद्वारे के गेट के पास सात दिन पहले जरनैल सिंह भिंडरावाले का फ्लैक्स लगाया गया था। बुधवार की रात को फ्लैक्स गायब हो गया। बृहस्पतिवार को गुरुद्वारे में एकत्र हुए लोगों ने पुलिस पर फ्लैक्स फाड़ने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस ने इससे साफ इन्कार किया था।
शुक्रवार को एएसपी, एसपी सिटी और कई थानों की पुलिस नगर के प्रमुख चौराहों, गुरुद्वारे के आसपास तैनात रही। इसके बावजूद फ्लैक्स दोबारा लगा दिया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस अफसर मामले को सुलझाने में लगे। इस पर हुई वार्ता में संगत के लोग का तर्क दिया कि कि दो दशक से फ्लैक्स लगा है, अब तक किसी ने आपत्ति नहीं की। पुलिस का कहना था कि अब इसे नहीं लगाया जा सकता। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि वार्ता के बाद संगत ने स्वयं फ्लैक्स हटा दिया है। इस बात की पुष्टि गुरुद्वारे की संस्थापक इंद्रजीत कौर खालसा ने भी की। साथ ही यह भी कहा कि हटाया गया फ्लैक्स फिलहाल गुरुद्वारा परिसर में रखा गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
गुरुद्वारे में हुए सुखमनी साहिब के पाठ में सुख-शांति की दुआ
गुरुद्वारे की संस्थापिका इंद्रजीत कौर खालसा ने बताया कि शहीदों की याद में चल रहे कार्यक्रम में शुक्रवार को गुरुद्वारे में सुखमनी साहिब का पाठ हुआ। इस अवसर पर सुख-शांति की दुआ की गई। पूरे जून माह में इस तरह के कार्यक्रम होंगे।