फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bhakiyu Tikait submitted a memorandum regarding the problems of farmers and villagers.

Pilibhit News: भाकियू टिकैत ने किसान और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

Wed, 04 Feb 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 04 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tikait submitted a memorandum regarding the problems of farmers and villagers.
कलीनगर। भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने बुधवार को तहसील कलीनगर पहुंचकर किसानों और ग्रामीणों से जुड़ी गंभीर समस्याओं को लेकर एसडीएम प्रमेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि आवारा पशुओं के कारण किसानों की फसलें लगातार बर्बाद हो रहीं हैं। ऐसे में आवारा पशुओं को तत्काल पकड़वाया जाए और प्रत्येक ग्राम पंचायत में अस्थायी गोशालाओं का निर्माण कराया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। तराई क्षेत्र में जंगल से बाहर निकलकर बाघों की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए वन विभाग और प्रशासन द्वारा ठोस और स्थायी उपाय किए जाने की मांग की। इसके अलावा ग्राम पंचायत मैनी गुलड़िया में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों और ग्राम सिमरा ताल्लुके महाराजपुर में सार्वजनिक रास्ते पर बनाए गए अवैध मकानों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग उठाई गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में भारत और अमेरिका के बीच हुई डील का भी विरोध किया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह, धर्मेंद्र सिंह चौहान, सतविंदर सिंह काहलो, नसीमुद्दीन गाजी, प्यारेलाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed