{"_id":"6186cc017f6b9e3790558361","slug":"bhai-duej-pilibhit-news-bly4652934170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने भाइयों का लगाया मंगल तिलक, लंबी उम्र की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने भाइयों का लगाया मंगल तिलक, लंबी उम्र की कामना की
विज्ञापन
भैया दूज पर भाई को मंगल तिलक लगाकर मिठाई खिलाती एक बहन। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। भाई-बहन के असीम प्रेम व स्नेह का प्रतीक भैया दूज पर्व जिले में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में बहनों ने भाई के माथे पर मंगल तिलक लगाकर लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। वहीं बहनों का भाइयों के घर, तो कुछ भाइयों का बहनों के घर पहुंचना शुरू हो गया। जो दिनभर चलता रहा। शाम तक मिठाई की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रहीं।
पर्व के चलते शनिवार को सुबह से ही घरों में भैया दूज को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं। बहनों ने व्रत रखकर परंपरागत पूजा अर्चना की। इसके बाद भाइयों के माथे पर तिलक लगाया। मिठाई खिलाकर उनकी उन्नति व समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया। पर्व को लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने ससुराल से आकर भैया दूज की परंपरा निभाई। सड़कों पर भी पूरे दिन वाहनों की आवाजाही के चलते खासी चहल पहल रही। शहर स्टेशन चौराहा, माधोटांडा रोड, आसाम रोड चौराहे की मिठाई की दुकानों पर सुबह से लेकर शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। आलम यह रहा कि कई मिठाई की दुकानों पर शाम होते-होते मिठाई का स्टाक ही खत्म हो गया।
बीसलपुर। भैया दूज पर बहनों ने अपने भाइयों के माथों पर तिलक लगाया और मिष्ठान खिलाए। इससे पहले बहनों ने घरों के आंगन में चौक बनाकर पूजा अर्चना भी की। यह कार्यक्रम सुबह से ही शुरू हो गया था, जो दिन भर चलता रहा। बाजार में भीड़ के चलते जगह जगह पुलिस फोर्स तैनात रहा। दियोरिया, मधवापुर, चुर्रासकतपुर, भड़रिया मोड़, अमृता खास, रढ़ैता, गुलैंदा, खनंका, पिपरिया संजरपुर, बौनी, खरगापुर, जसोली दिवाली, टिकरी, जोगीठेर, रंभोजा, और परसिया आदि स्थानों पर भी यह पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
पूरनपुर बहनों ने भाईयों के माथे पर तिलक कर मिठाई खिलाकर उनकी दीघार्यु की कामना की। बहनों ने भाईयों से अपनी रक्षा का वचन लिया।
मझोला। भैया दूज क्षेत्र में शनिवार को परंपरागत ढंग से मनाया गया। सुबह से ही बहनों का भाइयों के घर तो कुछ भाइयों का बहनों के घर पहुंचना शुरू हो गया। बहनों ने व्रत रखकर भाइयों को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु होने की कमाना की। भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन देकर उपहार दिए। पुलिस चौकी चौराहा, बीच बाजार चौराहा व भिंडारा मार्ग पर मिठाई की दुकानों पर सुबह से लेकर शाम तक ग्राहकों की भीड़ लगी रहीं। पर्व को लेकर इंस्पेक्टर जगत सिंह और चौकी इंचार्ज अनुज शर्मा गस्त कर निगरानी करते रहे।
जेल में बंद भाइयों को मंगल तिलक करने पहुंची बहनें
भैया दूज के पर्व शनिवार को बड़ी संख्या में जिला कारागार की ओर बहनों का सुबह पहुंचना शुरू हो गया था। कारागार में भावुक होकर बहनों ने भाइयों को मंगल तिलक लगाया। जब विदाई का वक्त आया तो बहनों की आंख नम हो गई। सुबह नौ बजे से ही कारागार प्रशासन ने मिलाई शुरू करा दी थी। जेल अधीक्षक शशिकांत ने बताया कि शाम तक करीब एक हजार बहनों को उनके भाइयों से मिलवाया गया। जो भी बहन मिलने आई, उसे रोका नहीं गया। दिन भर कारागार के गेट पर बहनों की कतार लगी रहीं।