फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Being thrown into the river every day, several tons Kundha

नदी में फेंका जा रहा हर रोज कई टन कूंड़ा

Mon, 09 Jan 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 09 Jan 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Being thrown into the river every day, several tons Kundha
नदी में फेंका जा रहा हर रोज कई टन कूंड़ा
जिले की लाइफ लाइन कही जाने वाली देवहा और गोमती नदी के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इसमें प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है जब कि पानी घट रहा है। स्थानीय प्रशासन, राजनेता और स्वयंसेवी संगठन सभी ने इसकी तरफ से मुंह मोड़ रखा है। क्षेत्रीय लोग भी नदी को लेकर उदासीन हैं।
विज्ञापन

देवहा में फेंका जा रहा शहर का कूड़ा 
जिले के ड्यूनीडाम से निकलने वाली देवहा नदी शाहजहांपुर की रामगंगा में जाकर मिलती है। देवाहुति गंगा के नाम से प्रसिद्ध इस नदी को लगातार प्रदूषित किया जा रहा है। रोजाना शहर का कई टन कूड़ा इसमें डाला जा रहा है। वहीं शहर के गंदे पानी को एक नाले के जरिए इसमें मिलाया जा रहा है। यह हाल तब है जब इसकी आस्था से जुुड़े हजारों लोग साल में दो बार इसमें डुबकी लगाते हैं।
विज्ञापन

गोमती के चौड़ीकरण के लिए नहीं मिला बजट
लखनऊ को शुद्ध पानी व 13 जिलों को सिंचाई का पानी मुहैया कराने वाली गोमती नदी की राह में ही खेती की जाने लगी है। नदी के 17वें किमी तक इसकी राह में कई किसान खेती कर रहे है। जिला प्रशासन देरी से चेता, लेकिन अब मामला कोर्ट में है। करीब साल भर पहले पीलीभीत-शाहजहांपुर सीमा तक गोमती के चौड़ीकरण के लिए 5.18 करोड़ का प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ, लेकिन अब तक बजट रिलीज नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एनजीटी की तर्ज पर प्रदूषण बोर्ड करे कार्य
इसके लिए भारत सरकार सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। प्रदेश का प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सिर्फ नाम का है। यदि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की तरह यूपी में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्य करे तो यह दोनों समस्याएं आसानी से हल की जा सकती हैं। इसमें स्थानीय लोगों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी।
- टीएच खान, पर्यावरणविद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed