{"_id":"66622a63fb67913f0c01a445","slug":"bees-attack-the-married-women-who-came-to-worship-vat-savitri-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117488-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वट सावित्री की पूजा करने पहुंचीं सुहागिनों पर मधुमक्खियों का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वट सावित्री की पूजा करने पहुंचीं सुहागिनों पर मधुमक्खियों का हमला
विज्ञापन
नरेंद्र कुमार ।
पूरनपुर (पीलीभीत)। बरगद के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते को किसी ने छेड़ दिया। इससे मधुमक्खियों ने वट अमावस्या की पूजा करने पहुंचीं 10 सुहागिनों को डंक मारकर घायल कर दिया। एक घायल दंपती को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर वट अमावस्या की पूजा करने के लिए सुहागिनें बरगद के पेड़ के नीचे एकत्र हुईं। गांव बालामनी में भी वट अमावस्या की पूजा करने के लिए कई सुहागिनें पहुंचीं। इस दौरान बरगद के पेड़ में लगे मधुमक्खियों के छत्ते को किसी ने छेड़ दिया। इस पर मधुमक्खियों ने सुहागिनों पर हमला बोल दिया। करीब 10 सुहागिनों को डंक मारकर घायल कर दिया।
कुछ लोगों ने आग जलाकर धुआं किया, जिस पर मधुमक्खियां कम हुईं। गांव दुधियाखुर्द निवासी नरेंद्र कुमार और उनकी पत्नी भामा देवी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।