फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Beds are empty in CHC, two patients are treated on the benches of private clinics

Pilibhit News: सीएचसी में बेड खाली, निजी क्लिनिक की बेंच पर दो-दो मरीजों का इलाज

Sat, 11 Oct 2025 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Beds are empty in CHC, two patients are treated on the benches of private clinics
बीसलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती रसिया खानपुर के बुखार पीड़ित।  संवाद
पीलीभीत/ बीसलपुर। रसिया खानपुर में डेंगू की दस्तक से हड़कंप मचा हुआ है। बुखार पीड़ितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही। मौतों का सिलसिला भी जारी है। डीएम के निर्देश के बाद भी बीसलपुर सीएचसी में बेड खाली हैं। सूत्रों ने बताया कि स्क्रीनिंग और जांच के बाद बुखार पीड़ितों को सीएचसी भेजने की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं निजी अस्पतालों के बाहर पड़ी बेंचों पर एक साथ दो–दो मरीजों का इलाज हो रहा है। एक निजी क्लिनिक पर गांव के दो सौ मरीजों के पहुंचने का दावा भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को गांव रसिया खानपुर के छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। गांव पहुंचे जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बुखार पीड़ितों का सीएचसी और जिला अस्पताल में इलाज कराने के निर्देश दिए थे। वहीं ग्रामीणों से भी सरकारी अस्पताल में इलाज कराने की अपील की थी। मगर, स्क्रीनिंग और जांच के बाद बुखार पीड़ितों को सीएचसी भेजने की जहमत नहीं उठाई गई है। नतीजा यह हुआ कि मरीज बरेली और बीसलपुर के निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं बीसलपुर नगर के एक निजी क्लिनिक पर मरीजों का जमावड़ा दिखा। पता चला कि रसिया खानपुर के बुखार पीड़ित भी दवा लेने पहुंचे हैं। क्लिनिक के सामने पड़ी बेंचों पर पर दो–दो मरीजों का इलाज होता दिखा। उधर, बीसलपुर नगर के एक निजी अस्पताल के एक एमबीबीएस डॉक्टर ने बताया कि उनके क्लीनिक पर गांव रसिया खानपुर से अब तक दो सौ से अधिक बुखार पीड़ित आ चुके हैं। कुछ मरीजों में डेंगू के लक्षण भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी में 30 बेड, अधिकांश खाली
बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बेड हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर वार्ड में 10 के करीब बेड खाली दिखे। कोई व्यवस्थाएं भी नजर नहीं आईं। खाली बेड स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खोल रहे थे। मरीजों को सीएचसी या जिला अस्पताल क्यों नहीं भेजा जा रहा, यह बड़ा सवाल है।





बीसलपुर सीएचसी में 30 बेड हैं। कितने मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, इसका पता कराते हैं। मरीजों का सीएचसी में इलाज करने को निर्देशित किया जाएगा। दो स्थानों में स्वास्थ्य टीम बैठाकर जांच और इलाज करने को कहा गया है। स्थिति जल्दी ही नियंत्रण में होगी। -ज्ञानेंद्र सिंह, जिलाधिकारी

बीसलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती रसिया खानपुर के बुखार पीड़ित।  संवाद

बीसलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती रसिया खानपुर के बुखार पीड़ित।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed