फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Beautification of the city's largest Gauhaniya pond begins

Pilibhit News: शहर के सबसे बड़े गौहनिया तालाब का सुंदरीकरण शुरू

Sat, 09 Dec 2023 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Beautification of the city's largest Gauhaniya pond begins
pbt
- 50 लाख रुपये हुए स्वीकृत, पहली किस्त के रूप में मिले 12 लाख रुपये
विज्ञापन




- तालाब के इर्द-गिर्द फुटपाथ बनाने के लिए मिट्टी डालने का काम शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। शहर के सबसे बड़े गौहनिया तालाब के सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। पोखर योजना के तहत इस तालाब का चयन किया गया है। यहां पर लोग मॉर्निंग वॉक कर सकें इसलिए फुटपाथ भी बनाया जा रहा है। सुंदरीकरण के लिए 50 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। पहली किस्त के रूप में 12 लाख रुपये मिलने के बाद काम शुरू कर दिया गया है।



शहर के टनकपुर हाईवे किनारे स्थिति गौहनिया तालाब काफी पुराना है। इसकी गहराई भी काफी है। शाम के समय तालाब पर पड़ने वाली लाइट लोगों को बेहद आकर्षक लगती है।
विज्ञापन


डेढ़ वर्ष पूर्व तालाब पोखर योजना के तहत सुंदरीकरण के लिए नगर पालिका ने प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव तो पास हो गया था लेकिन बजट जारी नहीं हो सका था।



जब बजट जारी किया गया तो निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी थी। इसके चलते सुंदरीकरण का काम शुरू नहीं हो सका था। अब तालाब के सुंदरीकरण के लिए पहली किस्त के रूप में 12 लाख रुपये मिलने पर काम को शुरू कराया गया है। फुटपाथ बनाने के लिए मिट्टी डाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--यह होंगे काम

50 लाख से गौहनिया तालाब पर लोगों के टहलने के लिए एक छोर से दूसरे छोर तक करीब ढाई मीटर चौड़ा फुटपाथ बनाया जाएगा। इंटरलाॅकिंग के तहत ईंटें बिछाई जाएंगी तो सुरक्षा को लेकर एक तरफ स्टील की रेलिंग लगेगी। बैठने के लिए बेंच लगाई जाएंगी। साथ ही स्ट्रीट लाइट भी लगेंगी।



00

अवैध कब्जों को लेकर सुर्खियों में रहा है ये तालाब



गौहनिया चौराहे के पास टनकपुर हाईवे किनारे मौजूद तालाब अवैध कब्जों के लिए काफी सुर्खियों में रहा है। एक दशक पहले तक इस तालाब पर माधोटांडा रोड की ओर से लगातार पटान कर अवैध कब्जा होता रहा। यही नहीं रेशम विभाग कार्यालय के सामने भी अवैध कब्जे का मामला काफी चर्चा में रहा। शिकायत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे हटवाया था। अब एक अर्से बाद इस तालाब की सुध ली गई है।


00



सुंदरीकरण होने से वाहन चालकों को मिलेगी सुरक्षा

टनकपुर हाईवे किनारे मौजूद यह तालाब सुंदरीकरण के बाद वाहन चालकों की सुरक्षा का कवच भी बन जाएगा। काम होने के बाद स्टील की रेलिंग हो जाने से वाहन चालक गिरने से बच सकेंगे। यही नहीं पैदल गुजरने वालों को भी सुविधा मिलेगी। बता दें कि हाईवे और तालाब के बीच में कुछ भी नहीं है। इससे यहां कई बार तालाब में गिरकर लोगों की मौत हो चुकी है।



00

तालाब का सुंदरीकरण शुरू कराया गया है। शहर के लोगों के लिए यह एक अच्छा पिकनिक स्पॉट बनेगा। यहां पर बैठने और घूमने के लिए सारी व्यवस्था की जाएगी।



- देवेंद्र सिंह, प्रभारी ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed