{"_id":"5861563f4f1c1b2941eebe0d","slug":"bdo-and-ado-will-work-purnpur-madotanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरनपुर के बीडीओ व एडीओ देखेंगे माधोटांडा का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरनपुर के बीडीओ व एडीओ देखेंगे माधोटांडा का काम
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवसृजित माधोटांडा ब्लाक में डीएम ने बीडीओ, एडीओ व अन्य अधिकारियों की तैनाती कर दी है। फिलहाल पूरनपुर के बीडीओ और एडीओ पंचायत व जेई को माधोटांडा का अतिरिक्त कार्य सौंपा है। सोमवार को अधिकारियों ने माधोटांडा पहुंचकर कार्यालय के स्थान के लिए राजीव गांधी केंद्र को चुना। सबसे बड़े ब्लाक पूरनपुर को विभाजित कर माधोटांडा नया ब्लाक घोषित किया गया है। करीब एक सप्ताह बाद अधिकारियों की नियुक्ति की गई। इसमें पूरनपुर के बीडीओ सतीश पांडेय व एडीओ (पंचायत) कौशलेंद्र सिंह चौहान को माधोटांडा ब्लाक का प्रभारी बीडीओ व एडीओ पंचायत बनाया गया है। जेई आरईएस आरके ओझा व जेई एमआईएस को माधोटांडा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। अधिकारियों की नियुक्ति के बाद सोमवार को प्रभारी बीडीओ सतीश पांडेय, तहसीलदार कुंवर बहादुर सिंह ने स्टाफ के साथ माधोटांडा पहुंचकर कार्यालय के लिए राजीव गांधी केंद्र (मनरेगा भवन) को चुना।
अभिलेखों में दर्ज होने लगा नई तहसील और ब्लाक
पूरनपुर। अब तक पूरनपुर तहसील और ब्लाक का हिस्सा कलीनगर और माधोटांडा था। विकास विभाग की ओर से जारी किए जाने वाले जन्म, मृत्यु आदि प्रमाण पत्रों पर तहसील और ब्लाक पूरनपुर ही अंकित होता था। अब प्रमाण पत्रों पर तहसील कलीनगर और ब्लाक माधोटांडा अंकित होने लगा।